आबादी क्षेत्र में आग से मची अफरा-तफरी, दौड़ी दमकल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर/फलोदी। शहर के जवाहर प्याऊ गौशाला चौक में एक बाड़े में उगी झाडिय़ों व कचरे में शुक्रवार दोपहर अचानक आग भडक़ उठी। आग लगने के बाद मौके से धुएं के गुब्बार उठने लगे तो आस-पास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। जिस पर सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पंहुची और करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।

जानकारी के अनुसार गौशाला चौक में सिनेमा के निकट एक बाड़े में भारी मात्रा में झाडिय़ां उगी हुई है तथा कचरा भी पड़ा था। आज दोपहर यहां अचानक आग लग गई और आग की लपटें उठती नजर आई। जिस पर लोगों ने तत्काल दमकल को सूचित किया। जिस पर दमकलकर्मी हुक्मीचंद शर्मा, नवीन पुरोहित, प्रकाश माली दमकल लेकर मौके पर पंहुचे तथा आधे घंटे बाद पर काबू पा लिया गया। गौरतलब है कि आग लगने के मौके के आस-पास आबादी क्षेत्र है। ऐसे में आग को देखकर लोग भयभीत हो गए। गमीनत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली। जिससे नुकसान नहीं हुआ।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Nz6gOd
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment