खारिया मीठापुर. क्षेत्र मंे इन दिनों बाइक चोरी की वारदाते रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। वही चोरों के हौंसले भी बढ़ रहे है। बिलाड़ा थाना क्षेत्र से पिछले पांच सप्ताह में अभी तक 9 बाइक व गत एक सप्ताह मे पांच बाइक चोरी हो चुकी है। शुक्रवार रात को अजमेर रोड हाइवे 112 स्थित पीपा समाज के मंदिर पर एक शादी समारोह के दौरान वेटर का कार्य करने आए व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। चोरों के बढ़ते हौसले से लोगों में आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार भरत कुमार पुत्र ओमप्रकाश प्रजापत निवासी भार्गव बास बिलाड़ा जो कि अजमेर रोड हाइवे 112 स्थित पीपा समाज मंदिर पर शादी समारोह में वेटर कार्य करने े पहुंचा और अपनी बाइक को मंदिर के गेट के पास खड़ी कर लॉक किया। देर रात करीब 10.३० बजे वापस घर जाने के लिए बाइक स्थल पर आकर देखा तो उसकी बाइक नहीं मिली। आसपास ढूंढने पर भी बाइक नहीं मिली। गुरुवार रात को बिलाड़ा के राजकीय ट्रोमा सेंटर से डॉ.दिनेश शर्मा की बाइक चोरी होने का मामला भी थाने में दर्ज हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q2ZnY1
0 comments:
Post a Comment