जोधपुर की समृद्ध परम्परा बैडमिंटन खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करेगी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत करते हुए केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्षगजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से जोधपुर का टैलेंट बाहर आएग और लोग खेलों के प्रति जागरूक होंगे। वे उम्मेद क्लब में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के कारण कई कोर्ट रिपेयर हुए हैं। इस कार्यक्रम के ठीक बाद इंटरनेशनल कोच बुलाएंगे और खिलाडिय़ो को इंटरनेशनल लेवल का प्रशिक्षण देंगे।

शेखावत ने जोधपुर की समृद्ध परम्परा का हवाला दिया और कहा कि यहां के लोग निराश नहीं करेंगे। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शामिल हुई अर्जुन अवार्डी व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के साथ खिलाडिय़ों के लिए समय-समय पर कैम्प भी करने चाहिए जिससे कि प्रतिभाएं निखर सकें। कार्यक्रम में बिहार से सांसद राजीव प्रताप रूडी भी शामिल थे। वे यहां एक शादी समारोह में आए थे।

इन्होंने भी किया संबोधित
बैडमिंटन राज्य संघ के सचिव के.के. शर्मा ने कहा कि राजस्थान से शुभम पटेल, साक्षी फोगाट जैसे कई खिलाड़ी दिए हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष मधुरज्या बरूआ ने जिला संघ के सभी सदस्यों का आभार जताया। आयोजन सचिव कपिल गुप्ता सभी का स्वागत किया।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PYtmQP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment