8 माह के शिशु से लेकर 50 साल की उम्र के मरीजों को डेंगू ने मार दिया डंक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बुधवार को 37 नए मरीजों को डेंगू होना सामने आया है। इसमें 8 माह की उम्र से लेकर 50 साल तक की आयु वालों को डेंगू हुआ है। जबकि ये नए मरीज एलिजा टेस्ट यानी डेंगू के कन्फर्म टेस्ट वाले रोगी है। वहीं कार्ड टेस्ट जांच वाले डेंगू रोगियों की संख्या दोगुना से ज्यादा है।

नए डेंगू रोगी नागौरी गेट, प्रतापनगर, आरटीओ ऑफिस के पास, कमला नेहरू नगर, मंडोर, दर्पन सिनेमा के पीछे, कायलाना चौराहा, रातानाडा, एसटीसी बीएसएफ कैंपस, कलाल कॉलोनी, मंडोर, बासनी, पाल गांव, पचपदरा बाड़मेर, बोरानाडा़, पाली, ओसियां, जालोर, सिंधी कॉलोनी, मगरा पूंजला सहित कई इलाकों से सामने आए हैं। इनमें १५ मरीज अस्पताल में भर्ती है। सभी मरीज उम्मेद, गांधी, एमडीएम, बीएसएफ व निजी अस्पतालों से सामने आए हैं।

तीन माह में आ गए 7 सौ मरीज
जानकारों की माने तो डेंगू ने इस बार अपना सबसे भयावह चेहरा दिखाया है। इस बार गत तीन माह में डेंगू के ७ सौ से अधिक रोगी सामने आ चुके हैं। जबकि मानसून से पूर्व जोधपुर में एलिजा टेस्ट से डेंगू मरीजों का आंकड़ा ५० के भीतर था। इसके बाद ही सर्वाधिक मरीज डेंगू के सामने आए हैं।

घरों बंद पड़े कूलरों व परिंडों में मिल रहा है लार्वा
सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि बुधवार को शहर के महामंदिर क्षेत्र के वार्ड संख्या 54,55 व 59 की सभी कॉलोनियों में 76 टीमों ने 4204 घरों में भ्रमण कर 2332 स्थानों पर टेमिफोस डाला। 256 जलपात्रों को खाली करवाया। 296 घरों में लार्वा भी मिला। जिनमे 14 मकान मालिकों को नोटिफ ाइबल डिजीज एक्ट के तहत नोटिस भी दिया गया।

अभद्र व्यवहार हुआ
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार महामंदिर क्षेत्र में स्वास्थ्य टीम नंबर ३ को राजीव गांधी नगर बी के एक घर में में कूलर व अन्य स्थानों पर लार्वा मिला। यहां मकान मालिक के पुत्र ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार कर असहयोग दिया। एेसे में सीएमएअचो ने शहरवासियों से सहयोग की अपील की है।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qugIyB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment