अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ‘महा’ ओमान की ओर मुड़ा, 3 दिन राहत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ‘महा’ रविवार को ‘वेरी सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म’ में तब्दील हो गया। लेकिन इसकी दिशा पश्चिम में ओमान की तरफ होने के कारण बादल छाने और बरसात से कुछ राहत मिली। रविवार शाम तक यह गुजरात के तट से करीब 600 किलोमीटर दूर था।

मौसम विभाग के अनुसार 3 दिन बाद यह फिर यू—टर्न लेकर भारत की ओर मुड़ेगा। इसके 6 नवंबर की आधी रात को गुजरात के तटीय इलाके से टकराने की संभावना है। अन्य चक्रवाती तूफान ‘क्यार’ रविवार को यमन तट के पास समाप्त हो गया।

महा तूफान के असर से बंगाल की खाड़ी में भी अंडमान द्वीप के पास कम दबाव का क्षेत्र बना है। यह अगले 2 दिन में और अधिक मजबूत होगा जिससे तेज हवाएं चलने और बरसात की संभावना रहेगी।

चक्रवाती तूफान के कारण प्रदेश में बदला मौसम, जैसलमेर में बारिश के साथ गिरे ओले

जोधपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को मौसम सामान्य रहेगा। बादलों की हल्की आवाज आवाजाही ही रहेगी। बुधवार से मौसम फिर बदलना शुरू होगा जो दो-तीन दिन तक बादल बरसात का रहेगा।

सूर्यनगरी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आसमान में बादलों की हल्की चहल कदमी थी। चक्रवाती तूफान महा की दिशा मुडऩे के कारण घने बादल नहीं आए और धूप भी निकल आई। दिनभर सूरज व बादलों की लुकाछिपी चलती रही। दिन में मौसम सामान्य बना रहा।

अरब सागर में एक और नया चक्रवात, प्रदेश में कई जगहों पर हुई बूंदाबांदी

दोपहर में तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। चूरू और बीकानेर के कुछ हिस्सों में छींटे गिरे।

बाड़मेर और जैसलमेर में बादलों की आवाजाही के साथ मौसम सुहाना बना रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम 29 डिग्री रहा बाड़मेर में रात का तापमान 21.7 और दिन का 33.2 डिग्री मापा गया।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WDn5LI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment