वीडियो : विकास चौधरी/एसके मुन्ना/जोधपुर. राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के सालोड़ी गांव में अवैध बजरी खनन को लेकर रविवार देर रात को दो हिस्ट्रीशीटरों के दो गुट भिड़ गए थे। गुटों के फायरिंग में दो शख्स गंभीर घायल हो गए। इनमें से एक हिस्ट्रीशीटर की सोमवार शाम निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसको लेकर मंगलवार को राजपूत समाज की ओर से मोर्चरी परिसर में धरना व प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने राजीव गांधी नगर थाने के सभी स्टाफ को निलम्बित व हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांगें रखीं। मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा व भाजपा नेता शंभुसिंह खेतासर के नेतृत्व में समाज के लोग महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी परिसर में धरने पर बैठे रहे। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस ने मामले में हिस्ट्रीशीटर मेहबूब खान व शौकत को पकडऩे की कार्रवाई को अंजाम दिया। वहीं गोली लगने से घायल रईस खान मथुरादास माथुर अस्पताल में पुलिस संरक्षण में भर्ती है। साथ ही एक दर्जन अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है। राजपूत समाज के लोगों की ओर से थाने के स्टाफ को निलम्बित करने की मांग के चलते ाजीव गांधी नगर थानाधिकारी बलराजसिंह मान को जांच होने तक छुट्टी भेजने के आदेश दिए गए हैं। अब राजीव गांधी नगर थानाधिकारी जांच से पृथक रहेंगे। इस मामले में जांच अधिकारी बदलने के आदेश पारित हुए हैं। जांच अधिकारी बदलकर एसीपी (प्रतापनगर) से कराई जाएगी, पुलिस की भूमिका की भी विभागीय जांच होगी। साथ ही जांच में दोषी पाए जाने पर निलम्बित करने का आश्वासन दिया गया।
गौरतलब है कि राजीव गांधी नगर पुलिस ने छैलसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसके चाचा ओसिया निवासी महेंद्र सिंह (37) पुत्र कोजराजसिंह पर सोलीड़ी गांव में नदी के पास मेहबूब खां, भूरे खां, अमीन खां, सद्दाम, शौकत खां, शकुर खां, गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जु बन्ना, भोमङ्क्षसह, सज्जन सिंह व सहाबूदीन ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महेंद्र सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर घंटियाला निवासी याद खां की ओर से दी गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि उसके भतीजे महबूब खां व रईस खां ने रविवार देर रात सालोड़ी नदी पर बजरी खनन कर रहे गणपत लोल, गणपत साई, रूपेंद्र सिंह उर्फ रूप सिंह, रूपाराम मेघवाल, हनुमानराम सेवदा, जोगाराम, महेंद्र सिंह खाबड़ा को टोका तो उन्होंने उसके भतीजों पर हमला कर दिया। हमलावरों की ओर से फायरिंग भी की गई और रईस खां छर्रा लगने से गंभीर घायल हो गया। उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
खनन के लिए जमीन को लेकर हुआ विवादसालोड़ी गांव में नदी के पास हिस्ट्रीशीटर गणपत लोल, हिस्ट्रीशीटर महेंद्र सिंह व दूसरे पक्ष के हिस्ट्रीशीटर महबूब खां के बीच पिछले काफी समय से बजरी खनन को लेकर विवाद चल रहा था। गांव के एक शख्स ने बजरी खनन के लिए पहले जमीन महबूब खां को दी। इसके बाद ज्यादा रुपए देने पर जमीन गणपत लोल को ठेके पर दे दी। इस पर रविवार रात को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस की आरंभिक जांच में जिस जमीन पर खनन हो रही था वह सरकारी जमीन बताई जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NfN20U
0 comments:
Post a Comment