108 उम्मीदवारों में से सिर्फ 28 के पास ही है उच्च शिक्षा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

फलोदी में निकाय चुनाव में कुल 40 वार्ड है। जिनमें से दो वार्डों में निर्विरोध निर्विाचन हो चुका है। शेष 38 वार्डों के लिए अब 108 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। अगर इन 108 प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता पर नजर डालें तो सिर्फ 27 उम्मीदवार ही उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले है तथा अधिकांश 10 वीं तक की शैक्षणिक योग्यता रखते है।
एक नजर शैक्षणिक योग्यता पर -
शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवारों की संख्या
साक्षर - 23
निरक्षर - 2
उच्च प्राथमिक - 11
माध्यमिक 25
उच्च माध्यमिक 20
स्नातक 19
स्नातकोत्तर 8
इन पेशों से भी ही उम्मीदवार-
फलोदी नगरपालिका चुनाव मैदान में दंत चिकित्सक, कैमिस्ट चुनाव और एमबीाए चुनाव मैदान में है। साथ ही कई वार्डों से वकील भी चुनाव लड़ रहे है। इसके इलावा बीए बीएड व बीएससी बीएड डिग्रीधारी पार्षद बनने की दौड़ में है।

प्रत्याशियों ने घर-घर दी दस्तक, अब जनसंपर्क पर जोरनगर

नगरपालिका, फलोदी के पार्षदों के चुनाव के लिए पिछले पांच दिनों से चल रहा प्रचार का शेरगुल गुरुवार शाम 5 बजे थम गया है। इसके साथ ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क करने का काम शुरू कर दिया है। नगरपालिका चुनाव के लिए मतदान १६ नवम्बर को होना है।

नगरपालिका, फलोदी के 40 वार्डों मेें से दो वार्डों में भाजपा व कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो जाने के बाद अब शेष 38 वार्डों में 108 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत के लिए पिछले कई दिनों से वार्डों में चौपाल बैठकों का दौर चला रखा था। अब चुनाव प्रचार थमते ही प्रत्याशियों ने घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क पर जोर लगा रखा है।

बूथों पर आज पहुंचे मतदान दल -

नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदान के लिए सभी वार्डों में स्थापित बूथों पर मतदान दल शुक्रवार को पहुंचेंगे। इससे पूर्व मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण शुक्रवार को सुबह ८ बजे राजकीय कॉलेज परिसर में होगा। मतदान दलों को मतदान के लिए ईवीएम व अन्य सामग्री वितरण के लिए कॉलेज परिसर में अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए है। रिटर्निंग अधिकारी यशपाल आहूजा ने आज कॉलेज पहुंचकर चुनाव सामग्री की वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35dJiU3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment