जोधपुर. मथुरादास माथुर अस्पताल में इन दिनों डेंगू रोगी बड़ी संख्या में आ रहे हंैं। कई रोगियों को डेंगू-चिकनगुनिया नहीं होने के बावजूद ब्लड प्लेटलेट्स कम हो रही है। ऐसे हालात में अस्पताल के ब्लड बैंक में उपलब्ध सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की दो में से एक मशीन खराब पड़ी है और एक मशीन सी ही प्लेटलेट्स ली जा रही है। ऐसे में प्लेटलेट्स डोनर्स वैटिंग में चल रहे हैं। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. जीसी मीणा ने बताया कि मशीन का कोई प्लास्टिक का पार्ट टूट गया है।
ये पार्ट जोधपुर में नहीं मिला और गुरुवार तक जयपुर से आ जाएगा। प्लेटलेट्स डोनर यश मकवाना (ओ-पॉजिटिव गु्रप) ने बताया कि वे मंगलवार रात साढ़े दस बजे एमडीएम अस्पताल के ब्लड बैंक में मरीज गोपाराम को प्लेटलेट्स देने गए थे। उनका नंबर देर रात ढाई बजे आया। उनसे पहले तीन और मरीजों को प्लेटलेट्स इमरजेंसी में चाहिए थी। उल्लेखनीय है कि डेंगू के कारण इन दिनों प्लेटलेट्स की खूब जरूरत पड़ रही है। मशीन खराब होने से मरीजों व परिजन को परेशान होना पड़ रहा है।
शेरगढ़ विधायक मीना कंवर भी बीमार, बीमारी में डेंगू जैसे ही लक्षण
जोधपुर में डेंगू भयावह रूप ले रहा है। आम के साथ खास भी डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। जोधपुर जिले के शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक मीना कंवर के पति उम्मेद सिंह को डेंगू हुआ है। हालांकि उम्मेद सिंह को डेंगू होने की पुष्टि कार्ड टेस्ट से हुई है, लेकिन विस्तृत रिपोर्ट देखने के लिए डॉक्टर ने एलिजा टेस्ट भी लिखा है। दोनों ही दंपती का इलाज डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर अरविंद माथुर कर रहे हैं।
दोनों में ही फि लहाल डेंगू जैसे लक्षण है। विधायक मीना कंवर का कार्ड टेस्ट निगेटिव है। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने कहा कि विधायक पति उम्मेद सिंह का कार्ड टेस्ट पॉजिटिव आया है, इस कारण उन्हें एलिजा की सलाह दी गई। विधायक की कार्ड रिपोर्ट निगेटिव हैं। सीएमएचओ व उनकी टीम ने गत मंगलवार को उनके निवास पर जाकर एंटी लार्वल गतिविधियां की है। दोनों की हालत में फिलहाल सुधार है।
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की की रिपोर्ट अनुसार अब तक जोधपुर में 392 मरीजों को डेंगू हो चुका हैं। एम्स में भी डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। वही कार्ड टेस्ट के जरिए डेंगू पुष्टि होने का सिलसिला थम नहीं रहा है । हालांकि सरकार एलिजा टेस्ट को ही मान्य मानती है। अभी तक करीब 1000 से अधिक रोगियों को जोधपुर में कार्ड टेस्ट के जरिए डेंगू सामने आया है। जोधपुर में एलिजा टेस्ट के जरिए बुधवार को 16 नए मरीज सामने आए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33C4vGb
0 comments:
Post a Comment