हर वार्ड में 5-10 दावेदार आने के बाद राजनीतिक दलों की बढ़ीं मुश्किलें, प्रत्येक दावेदार के बारे में बनेगी रिपोर्ट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अविनाश केविलया/जोधपुर. शहरी सरकार बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। निकाय प्रमुख प्रक्रिया फाइनल होने के बाद अब सभी को आरक्षण लॉटरी का इंतजार है। लेकिन स्थानीय स्तर पर पार्षदों के लिए दोनों ही राजनीतिक दलों की मशक्कत बढ़ गई है। अब एक-एक वार्ड से करीब 5 से 10 दावेदार सामने आने लगे हैं। इसी को लेकर लोकल वार्ड ‘वॉर’ प्लान भी बनाया गया है। टिकट बंटने से पहले कैसे होगा ग्राउंड सर्वे और किन बातों का रखा जाएगा ध्यान इस पर विशेष रिपोट...र्।

प्रदेश स्तर से दोनों ही पार्टियों के लिए प्रभारी व समन्वयक सहित अन्य औपचारिकताएं शुरू हो गई हैं। लेकिन पार्षद प्रत्याशी चुनने के लिए जमीनी हकीकत पता करना जरूरी है। बड़े चुनावों के मुकाबले हार-जीत का अंतर चंद वोटों का होने के कारण जिस व्यक्ति के पक्ष में अधिक लोग होंगे उसको ही टिकट जाए इसके लिए कांग्रेस और भाजपा का ग्राउंड सर्वे शुरू हो चुका है।

कांग्रेस का ग्राउंड प्लान
- प्रत्येक ब्लॉक में 5 सदस्यों की टीम बनाई जाएगी। यह टीम उस ब्लॉक के प्रत्येक वार्ड में जाएगी। वहां के दावेदारों से मिलेगी। पार्षद-पूर्व पार्षद व कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा। जनता का रुझान भी लिया जाएगा। शहर कांग्रेस के 6 ब्लॉक में से एक सूरसागर ब्लॉक में इसका काम शुरू हो गया है।
- 20 अक्टूबर तक दावेदारों से आवेदन लिए जाएंगे। 21 तारीख बाद बचे हुए 5 ब्लॉक में भी 5 सदस्यीय टीम बना दी जाएगी। यह टीम उस ब्लॉक व वार्ड के दावेदारों के फॉर्म साथ लेकर जाएगी। फील्ड सर्वे के अनुसार अपनी रिपोर्ट देगी।

भाजपा का ग्राउंड प्लान
- प्रत्येक मंडल में भाजपा की टीम का प्रवास होगा। एक मंडल में 7-8 वार्ड की संख्या है। जिलाध्यक्ष समेत पांच सदस्यों की टीम उस वार्ड में सभी दावेदारों से मिल रही है। उनके बारे में फीडबैक और बैठकें ले रहे हैं। हर वार्ड का एक प्रभारी यहां की जनता से फीडबैक लेने के लिए भी लगाया गया है।
- भाजपा की ओर से अभी तय फॉर्मेट नहीं बांटे जा रहे हैं। दावेदार अपना ब्यौरा सीधा ही पेश कर रहे हैं। कुछ दिन बाद दावेदारी के आवेदन के लिए फॉर्मेट जारी किया जाएगा।

दावेदारों की संख्या

कांग्रेस : 650 से अधिक लोग आवेदन कर चुके हैं।
भाजपा : 200 से अधिक लोग दावेदारी जता चुके हैं।

आवेदन का फार्मेट
कांग्रेस : बहुत पहले जारी हुआ व इसी फॉर्मेट के जरिये आवेदन हो रहे हैं।
भाजपा : आवेदन फॉर्मेट का विमोचन हुआ, अभी वितरण कुछ दिन बाद करेंगे।

तिथि

कांग्रेस - 20 तारीख तय की है दावेदारी के आवेदन के लिए।
भाजपा - अंतिम तिथि तय नहीं। आगामी 4-5 दिन बाद औपचारिक प्रपत्र में आवेदन लेंगे।

इनका कहना...

प्रत्येक ब्लॉक के लिए 5 लोगों की टीम बनाएंगे। अभी एक ब्लॉक में टीम बनाकर काम शुरू कर दिया है। दावेदारों के आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाए तो सभी ब्लॉक में शुरू कर देंगे।
- सईद अंसारी, शहर जिलाध्यक्ष कांग्रेस

प्रत्येक मंडल में प्रवास कार्यक्रम कर रहे हैं। हर मंडल में प्रभारी व समन्वयक लगा रखे हैं। उस मंडल के सभी वार्ड के प्रभारी वहां की जनता को साथ लेते हैं और जिला टीम से मैं और अन्य पदाधिकारी बैठक लेकर फीडबैक ले रहे हैं।
- जगतनारायण जोशी, शहर जिलाध्यक्ष भाजपा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IX6Bsm
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment