छह महीने पहले हुआ था मुकलावा, विवाहिता ने फंदा लगा की खुकदुशी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

छह माह पहले हुआ था मुकलावा

जोधपुर. शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने मुकलावे के छ माह बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सरदार पटेलनगर निवासी भींयाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सुभाष नगर द्वितीय निवासी स्नेहा (19) पुत्री भगाराम की रमेश पटेल से शादी हुई थी। उनका करीब छ माह पूर्व मुकलावा हुआ था। स्नेहा ने रविवार को घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

पागल श्वान ने चार लोगों को काटा
लूणी. कस्बे के सरेचां रोड स्थित खेतों मे सोमवार शाम को एक पागल श्वान ने चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। शाम करीब पांच बजे एक पागल श्वान ने खेतों मे काम कर रहे लोगों पर अचानक हमला कर उन्हें काटना शुरू कर दिया। श्वान ने लूणी निवासी विष्णु पटेल के होठों को बुरी तरह से काटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद पागल श्वान तालाब के पास पहुंचा जहां अपने खेत से लौट रही महिला विमला कंवर, उसके पुत्र महिपालसिंह व पुत्री दत्तूकंवर को भी काट खाया। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां पर चिकित्सक साहिल ने सभी का प्राथमिक उपचार कर 108 एंबुलेंस की सहायता से महात्मा गंाधी अस्पताल भेजा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35AKAZY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment