उप राष्ट्रपति ने किया आश्वस्त, अफ्रीकी देशों से बढ़ेगा भारतीय व्यापार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भारतीय सरकार ने कई वर्षों से अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में व्यापार कर रहे भारतीय मूल के व्यापारियों को सुविधाएं और सुरक्षा का माहौल देने के लिए पहल की है। उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू के साथ केन्द्रीय राज्य मंत्री संजीवकुमार बालान ने सिएरा लियोन का दौरा कर भारत सरकार की ओर से पूरी सुरक्षा और सुविधा देने का आश्वासन दिया।

सिएरा लियोन में कारोबार कर रहे जोधपुर के जितेन्द्रराज लोढ़ा ने बताया कि भारतीय दल में राज्यसभा सांसद रामविचरण भी शामिल थे। पहली बार भारत सरकार का कोई दल यहां पहुंचा है। कृषि, इकोनॉमी, सेल, बीएसएनएल के प्रतिनिधि भी साथ थे। भारतीय समुदाय यहां उपेक्षित समझा जा रहा था लेकिन उप राष्ट्रपति नायडू ने आश्वासन दिया कि यहां जल्द ही अम्बेसी खोली जाएगी।

चाइना सरकार कर रही सपोर्ट
व्यापारियों ने बताया कि यहां पहले भारतीय मूल के व्यापारियों का ही होल्ड था। लेकिन कुछ सालों में चाइना सरकार के सपोर्ट से चीन के व्यापारी बढ़ रहे हैं। जबकि सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिलने थे भारतीय व्यापारियों हतोत्साहित हो रहे थे। अब सरकार का आश्वासन मिलने के बाद भारत-अफ्रीकी देशों के बीच व्यापारिक संबंध बढ़ सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35wzZ2t
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment