कतार से सडक़ तक स्वागत की जोर आजमाइश में टिकटार्थी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
एक सप्ताह के भीतरी मुख्यमंत्री का दूसरी बार अपने गृह नगर का दौरा कई एंगल में देखा जा रहा है। निकाय चुनाव की तैयारियों से लेकर सभी समाज के लोगों की बीच जाकर कनेक्शन जोडऩे के राजनीतिक मायने है। इन दौरों का किसी ने सबसे अधिक फायदा उठाया है तो टिकटार्थी है। वर्तमान पार्षद से लेकर नई दावेदारी कर रहे लोग अलग-अलग तरीके से अपने आप को मजबूत दिखाते में जुटे रहे।

शहरी सरकार के लिए होने वाले चुनाव की सरगर्मियां तेज है। सीएम विजिट से राजनीतिक गर्मी और बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री ने लम्बे समय बाद रविवार शाम को अचानक शहर जिला कांग्रेस कार्यालय का कार्यक्रम तय किया। उन्होंने कार्यालय में महज चंद लोगों के साथ चाय पीते हुए वार्ता की। करीब 20 मिनट तक चली इस वार्ता में जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी थे। निकाय चुनाव का फीडबैक लिया। चुनाव में किन तैयारियों के साथ जा सकते हैं उन मंथन किया।

ऐसे दावेदारी आ रही सामने

पहले कतार में : पिछले एक सप्ताह के कई कार्यक्रमों में नेता कतार में खड़े भी नजर आए हैं। टिकट की उम्मीदवारी के लिए कई लोग माला-साफा और मोमेंटों के जरिये सीएम से मिले। रविवार को एयरपोर्ट पर ऐसा ही नजारा दिखा। सीएम करीब 25 मिनट तक कतार में खड़े लोगों से मिले। इनमें समस्या बताने वाले फरियादी तो कम नेता ही ज्यादा नजर आ रहे थे।

फिर होर्डिंग से दिखावा : यंू तो पूरे शहर में ही होर्डिंग से अपनी-अपनी दावेदारी पेश की जा रही है। लेकिन सीएम दौरे पर जिस रूट से उनको गुजरना है वहां उस वार्ड से संबंधित दावेदारी मुख्य सडक़ पर होर्डिंग लगाकर दिखावा करने से भी हीं चूक रहे। रविवार को उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के रूट में 20-30 स्थानों पर ऐसे पोस्टर व होर्डिंग लगाए गए हैं।

सडक़ों पर भी स्वागत : टिकटार्थी सडक़ पर सीएम के स्वागत का चांस भी नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में तीन-चार स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम भी हुए जब टिकट के दावेदारों ने या तो सडक़ पर काफिले को रोक स्वागत किया किन्हीं कार्यक्रमों में अपनी दावेदारी पेश की। रविवार को भी शिप हाउस बालाजी के समीप ऐसी ही दावेदारी देखने को मिली।

कांग्रेस से 642 दावेदारी
जोधपुर नगर निगम में 100 वार्ड से कांग्रेस की ओर से चुनाव लडऩे के लिए 642 दावेदारी सामने आ चुकी है। कई लोग आवेदन लेकर गए हैं उनके जमा होना बाकी है। एक आकलन है कि एक वार्ड से करीब 10 से अधिक दावेदारों के बीच में से टिकट देने की चुनौती कांग्रेस पार्टी के सामने रहेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MGIn6V
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment