जोधपुर. स्टेट हाइवे पर निजी वाहनों से टोल टैक्स वसूलने के राज्य सरकार के फैसले को लागू करने के लिखित आदेश स्थानीय अधिकारियों को अभी नहीं मिले हैं। आदेश मिलने के बाद जिले से गुजरने वाले तीन स्टेट हाइवे पर फिर से टोल वसूली शुरू हो जाएगी। इनमें से दो सडक़ों आरएसआरडीसी व एक सडक़ रिडकोर के अधीन है।
इन सडक़ों पर फिर शुरू हो सकता है टोल
- स्टेट हाइवे-मथानिया-लोहावट-फलोदी।
- स्टेट हाइवे गोटन-बिलाड़ा-सोजत।
- स्टेट व मेगा हाइवे पचपदरा-फलोदी।
- न्यूनतम 25 रुपए एक टोल काउंटर पर पिछली बार वसूली थी। नए आदेश में दरों पर निर्णय किया जाएगा।
भाजपा दे रही धरना
स्टेट हाइवे पर निजी वाहनों से टोल वसूली के विरोध में शहर व देहात जिला भाजपा की ओर से शुक्रवार को धरना देकर ज्ञापन दिया गया। शहर जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी व देहात जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई ने बताया कि जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। इसमें सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जुटे। इसके बाद ज्ञापन दिया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JFkdJj
0 comments:
Post a Comment