भारत के लोग दिवाली पर पाकिस्तान नहीं भेज सकेंगे मिठाई व नमकीन, पड़ौसी देश नहीं स्वीकार कर रहा हमारी डाक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. दिवाली के मौके पर पाकिस्तान के विभिन्न प्रांतों में रहने वाले अपने लोगों के लिए देशभर से भेजी जाने वाली मिठाई व नमकीन इस बार नहीं भेजी जा सकेगी। केंद्र सरकार ने एक सप्ताह पहले पाकिस्तान भेजी जाने वाले डाक पर रोक लगा दी है। ऐसे में डाकघरों में अब पाकिस्तान की बुकिंग स्वीकार नहीं की जा रही है। जोधपुर से हर साल दिवाली पर लोग मिठाई, नमकीन सहित अन्य खाद्य पदार्थ सिंध प्रांत में रहने वाले अपने नाते रिश्तेदारों के यहां भेजते हैं।

दरअसल जम्मू कश्मीर में पांच अगस्त को धारा-370 हटाने के बाद ही पाकिस्तान भारत के विरुद्ध ओछे हथकण्डे अपना रहा है। 23 अगस्त से पाकिस्तान ने भारत से आने वाले डाक को स्वीकार करना भी बंद कर दिया है। देश के संचार मंत्रालय ने इस संबंध में पाकिस्तान से जिरह भी, लेकिन पाक नहीं माना। वह लगातार भारतीय स्पीड पोस्ट, पार्सल और चिठ्ठी-पत्री लौटा रहा था। पाकिस्तान ने यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) के नियमों का भी उल्लंघन किया। परेशान केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ डाक सम्पर्क कट कर दिया। अब न तो पाकिस्तान डाक जा सकती है और न ही पाकिस्तान से डाक आ सकती है।

मावे की कचोरी और नमकीन जाती है पाकिस्तान
जोधपुर के लोग पाकिस्तान स्थित अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मावे की कचोरी गुलाब जामुन मिर्ची बड़ा के साथ मिक्सचर नमकीन भेजते हैं। ऐसे कई डाक आर्टिकल रेलवे स्टेशन स्थित मुख्य डाकघर से बुक कराए जाते हैं हर महीने करीब आधा दर्जन पाकिस्तान की डाक होती है। सोजती गेट स्थित मशहूर नमकीन स्टोर से भी कई प्रकार की नमकीन पाक भेजी जाती है। पाकिस्तानी भी अपने भारतीय दोस्तों को सूखे मेवे भेजते हैं।

डाक पर रोक लगा दी गई है
पाकिस्तान जाने वाली डाक पर रोक लगा दी गई है। अब कोई भी बुकिंग स्वीकार नहीं की जा रही है।
एसडी शेख, प्रवर अधीक्षक, जोधपुर डाकमण्डल

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pi1dnD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment