दिवाली सीजन के आते ही बढऩे लगी चोरी की घटनाएं, महामंदिर और चौपासनी क्षेत्र में चोरों ने लगाई सेंध

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

दुकान में लगा एक कैमरा तोड़ सामने मकान से लाखों के जेवर चुराए

जोधपुर. महामंदिर थानान्तर्गत रामद्वारा के पास दुकानों की विद्युत आपूर्ति बंद कर एक दुकान पर लगा सीसीटीवी कैमरा तोडकऱ चोरों ने शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त उप निदेशक के सूने मकान से लाखों के आभूषण व रुपए चुरा लिए। मकान मालिक व पत्नी के दिल्ली से घर लौटने पर वारदात का पता लगा। उधर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत पाल बालाजी मंदिर के सामने मोबाइल की दुकान के ताले तोड़ लाखों के मोबाइल व एसेसरीज चोरी हो गई।

उप निरीक्षक श्रवण कुमार के अनुसार रामद्वारा के पास श्रीराम मार्केट निवासी गणपतराज पुत्र उम्मेदराज जैन शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त उप निदेशक हैं। जो पत्नी के साथ रहते हैं। पुत्र व परिवार चौहाबो में रहते हैं। गत 19 अक्टूबर को वृद्ध दम्पती दिल्ली गए। पीछे तीन मंजिला मकान में कोई नहीं था। 20 अक्टूबर की मध्यरात्रि में चोरों ने छत के रास्ते मकान में सेंध लगाई। छत पर लगे दरवाजे का कूंदा तोड़ चोर मकान के अंदर पहुंचे, जहां कमरे और फिर अलमारियों के ताले तोड़ तीन तोला सोने की चुडिय़ां, एक तोला सोने की दो अंगूठी, एक विदेशी घड़ी, चांदी से निर्मित सांई बाबा की मूर्ति, चांदी की चार चूडिय़ां और तीस हजार रुपए चुरा लिए। वृद्ध दम्पती के सोमवार को जोधपुर लौटने पर वारदात का पता लगा। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।


दुकानों की लाइट काटी, कैमरा तोड़ा

पुलिस का कहना है कि चोरों ने पहले श्रीराम मार्केट में कुछ दुकानों की बिजली आपूर्ति बंद की। अंधेरा होने पर सामने ही एक दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। इसके बाद मकान में सेंध लगाई गई। मकान मालिक ने कुछ युवकों पर संदेह जताया है। जिनके आधार पर जांच की जा रही है।

दीपावली सीजन पर झटका, दुकान का शटर मोड़ 88 मोबाइल चोरी

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत पाल बालाजी मंदिर के सामने स्थित मोबाइल दुकान का शटर मोडकऱ चोरों ने सोमवार मध्यरात्रि लाखों रुपए के 88 मोबाइल, 55 हजार रुपए व अन्य एसेसरीज चुरा ली। दीपावली सीजन पर बिक्री के लिए उसने मोबाइल का स्टॉक किया था, लेकिन चोरों ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मूलत: बाड़मेर जिले में गुड़ामालानी थानान्तर्गत छोटू नगर हाल पाल बालाजी मंदिर के सामने निवासी सोहनलाल पुत्र भोमाराम जाट की मंदिर के सामने बालाजी मोबाइल्स नामक दुकान है। सोमवार मध्यरात्रि में चोरों ने लगिए से दुकान का शटर मोड़ा और अंदर घुसे। उन्होंने दुकान में रखे कीमती 88 मोबाइल व अन्य एसेसरीज चुरा लिए। साथ ही गल्ले का ताला तोड़ 55 हजार रुपए भी चुराकर ले गए।


दुकानदार मंगलवार सुबह दुकान पहुंचा तो शटर मुड़ा देखा तो चोरी का अंदेशा हुआ। उसने पुलिस को सूचना दी। फिर शटर खोलकर सभी अंदर पहुंचे तो मोबाइल के खाली बॉक्स बिखरे हुए थे। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिनमें चार-पांच युवक चोरी करते दिखाई दिए हैं। जिनके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि दीपावली पर बिक्री के लिए दुकानदार ने मोबाइल का स्टॉक कर रखा था।

दो यात्रियों के मोबाइल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रेलवे स्टेशन पर दो यात्रियों से मोबाइल चुराने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर दोनों मोबाइल बरामद किए। थानाधिकारी रविन्द्र बोथरा के अनुसार बाड़मेर में सदर थानान्तर्गत बेरीवाला तला निवासी उम्मेदसिंह पुत्र बागसिंह का मोबाइल गत 26 जुलाई को बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन में जोधपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी हो गया था। कॉल डिटेल के आधार पर सदर थानान्तर्गत रमदेरिया में इश्रनियों की ढाणी निवासी रतनाराम (21) पुत्र प्रहलादराम जाट को गिरफ्तार कर चोरी का मोबाइल बरामद किया गया।

वहीं, चूरू के सरदारशहर निवासी राजकुमार पुत्र जयचंद सोनी का मोबाइल गत 16 सितम्बर को जोधपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से कोई चुरा ले गया था। जांच के बाद जीआरपी ने रातानाडा में सांसी कॉलोनी निवासी दीपक (21) पुत्र किशोर दैया को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Bz5N8Z
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment