युवक के गले से चेन लूटी, मोपेड को लात मार भागे लुटेरे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सरदारपुरा थानान्तर्गत जालोरी गेट चौराहे के पास पत्नी व छह वर्षीय पुत्र के साथ मोपेड पर सवार युवक के गले से सोने की चेन लूट ली गई। मोटरसाइकिल सवार लुटेरों के मोपेड को लात मारने से दम्पती व पुत्र गिरते-गिरते बचे। लुटेरों का सुराग नहीं लग पाया। पीडि़त के पिता एएसआइ रमेश पुरोहित ग्रामीण पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात हैं।

नवचौकिया निवासी शशांक पुत्र रमेश पुरोहित ने बताया कि वह शनिवार रात साढ़े ग्यारह बजे शनिश्चरजी का थान के पास पेट्रोल पंप से मोपेड में पेट्रोल भरवाने के बाद घर लौट रहा था। जालोरी गेट चौराहे से कुछ पहले मोटरसाइकिल सवार दो युवक पास आए। पीछे बैठे एक युवक ने मोपेड चला रहे शशांक के गले में झपट्टा मार तीन तोला सोने की चेन लूट ली।
लुटेरे ने लात मार मोपेड को गिराने का प्रयास किया, लेकिन शशांक ने खुद को संभाल पत्नी व पुत्र को गिरने से बचा लिया। लुटेरे ओलम्पिक रोड की तरफ भाग निकले और ओलम्पिक तिराहे से ओझल हो गए। शशांक सरदारपुरा थाने पहुंचा और लूट का मामला दर्ज कराया।

चार दिन में दूसरी वारदात
गत ९ अक्टूबर की सुबह केबीएची में सेक्टर आठ चौराहे पर हेलमेट पहनकर आए मोटरसाइकिल चालक ने मोपेड सवार रेखा तिवारी के गले से सोने की चेन लूट ली थी। महिला निजी विद्यालय में पढ़ाने के लिए जा रही थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Masias
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment