जोधपुर. साल 2018 में भाजपा सरकार के समय एकीकृत शिक्षा प्रणाली के तहत अन्य जिलों के साथ जोधपुर में शिक्षा संकुल बनाने के निर्देश आए थे, लेकिन सरकार बदलने के साथ ये प्लान ही ठंडे बस्ते में चले गए हैं। इसके लिए जगह व प्रस्ताव बनाकर भी सरकार को भेजे गए थे, लेकिन अब पूरा मामला ही ठंडा पड़ गया है। शिक्षा संकुल बनाने की जगह अजीत कॉलोनी के सामने बाल निकेतन रोड रातानाडा स्थित जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय व संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग की इमारत को एक कर संकुल स्थापित करने की योजना बनी थी।
जिसमें मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी जोधपुर शहर, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मुख्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय, संयुक्त निदेशक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान स्तर के कार्यालय एक साथ चलाने का निर्णय हुआ था। वहीं इस प्लान को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से आगे कोई प्लानिंग नहीं की जा रही है।
दूसरे बड़े शहर को शिक्षा संकुल की दरकार
प्रदेश में राजधानी जयपुर के बाद दूसरा बड़ा शहर जोधपुर है। साथ ही मुख्यमंत्री का गृह जिला भी है। ऐसे में जोधपुर में शिक्षा विभाग के छह कार्यालय संचालित हैं। इसके अलावा विद्याशाला डाइट व फिजिकल कॉलेज के अलग से कार्यालय हैं। जबकि जोधपुर में शिक्षा संकुल बनता है तो शिक्षकों, विद्यार्थियों, फरियाद लेकर आने वाले अभिभावकों को एक ही जगह पर सभी अधिकारी मिल जाएंगे। जबकि वर्तमान में कई लोग प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यालय को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। गांवों से सरकारी स्कूलों की समस्या लेकर आने वाले लोगों को भी कौनसा कार्यालय कहां हैं, इसकी जानकारी नहीं रहती।
इनका कहना है
उस समय शिक्षा संकुल का मतलब निकाला गया था कि नई बिल्डिंग बनाई जाएगी, सभी कार्यालय एक जगह आ जाएंगे। सरदारपुरा गल्र्स स्कूल में भी जगह की बात हुई। इतना सारा फंड है नहीं। हम इसको लेकर दुबारा प्रयास करेंगे।
- प्रेमचंद सांखला, सीडीईओ, जोधपुर शिक्षा विभाग
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32twI1C
0 comments:
Post a Comment