जोधपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार और विभिन्न राज्यों में स्थित भाजपा की सरकारों के काम से जनता खुश है, ऐसे में हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनना तय है। शेखावत ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही।
हरियाणा में चुनाव प्रचार के बाद शेखावत जोधपुर पहुंचे। अजीत कॉलोनी स्थित अपने निवास स्थान पर आमजन से मुलाकात करने के बाद शेखावत महिला पीजी महाविद्यालय के निकट बैंक सम्मेलन और मुद्रा लोन मेले में भाग लिया।
प्रदेश में कांग्रेस के दो उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार हो तो सरकार पांच उप मुख्यमंत्री बनाए या 11, राजस्थान की जनता की तरफ से हाथ जोडकऱ आग्रह है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार किया जाए और हमारी बेटियों की जिंदगी सुरक्षित की जाए।
कांग्रेस में बिखराव हरियाणा चुनाव में अति व्यस्तता के कारण पदयात्रा का कार्यक्रम नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस में बिखराव दिख रहा है। हरियाणा में तो हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष घर के बाहर धरना लगाकर बैठे हैं।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता संजय निरूपम के कारण कांग्रेस उलझन में है। उपचुनाव में कमल का खिलेगा शेखावत ने कहा कि राजस्थान के खींवसर व मंडावा में उपचुनाव हो रहा हैं यहां भी भाजपा व गठबंधन की जीत निश्चित है।
हनुमान बेनीवाल के भाई को टिकट देने पर बोले सतीश पूनिया, ये पहला अवसर नहीं, कई पार्टियां ऐसा करती हैं
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2nlBteD
0 comments:
Post a Comment