जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यलाय के विज्ञान संकाय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में फि ट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विवि के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो जेताराम विश्नोई ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को फि ट रहने के लिए प्रतिदिन पैदल चलना, व्यायाम करना व किसी भी खेल को नियमित खेलने की अनुपालना करना है ताकि सभी स्वस्थ रहें। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के 100 से अधिक स्वयं सेवकों ने भाग लिया। स्वयंसेवकों ने पैदल चलकर विज्ञान संकाय में अन्य छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। स्वयं सेवकों द्वारा विवेकानन्द स्मारक पर शपथ ली कि वे प्रतिदिन 10 हजार कदम पैदल चलेंगे और इस कार्य के लिए अपने परिवार, पड़ऌोसियों, मौहल्ला व बस्ती इत्यादी में अन्य लोगों को जागरूक करेंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिट इंडिया मिशन को शुरू किया, जिससे देश के युवाओं को स्वस्थ रखा जा सके। पूरी दुनिया में युवाओं की सबसे अधिक आबादी भारत में है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34kv1VE
0 comments:
Post a Comment