महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में रिक्त सीटों पर आज से आवेदन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर. राजकीय आवासीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रहे डिप्लोमा नॉन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश का दूसरा चरण बुधवार से शुरू होगा। तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम कॉस्ट्यूम डिजाइन एवं ड्रेस मेकिंग, टेक्सटाइल डिजाइन और इंटीरियर डेकोरेशन एवं कमर्शियल आर्ट में प्रथम वर्ष में रिक्त रही सीटों पर बुधवार से आवेदन मिलेंगे। अभ्यर्थी 4 सितंबर से लेकर 7 सितंबर तक अपने इच्छित कॉलेज में सीधे प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। नौ सितंबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। दो दिन बाद 11 सितंबर को सीट आवंटन किया जाएगा। इसी दिन शुल्क के साथ रिपोर्टिंग करनी होगी। गौरतलब है कि इन तीनों पाठ्यक्रमों में पहली सूची की प्रवेश प्रक्रिया 19 अगस्त को समाप्त हो गई थी। अधिक अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट के अलावा कॉलेज में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

  • जोधपुर टॉप न्यूज: एक नजर में पढ़े जोधपुर की टॉप 5 खबरें
    1. दिव्यांग छात्रा की बस से उतरते समय हुई मौत
    2. रोडवेज बस में कण्डक्टर का बैग चोरी
    3. पहले मोपेड़ और अब कार को लगाई आग
    4. किशन दाधीच व आईदानसिंह भाटी को पुरस्कार
    5. बनाड़ हाईवे को किया जाम

जोधपुर टूडे तापमान
अधिकतम 35.5
न्यूनतम 26.9



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NOXGMM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment