नाबालिग पीडि़ता ने मां को दी थी यौन शोषण की जानकारी, वह चुप रही तो मामी को बताया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

सूरसागर थाना पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार और पांच महीने तक यौन शोषण करने के आरोपी सौतेले पिता को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच प्रभावित न हो इसलिए पीडि़ता को घरवालों से दूर नारी निकेतन में रखा गया है।
सहायक पुलिस आयुक्त (महिला अत्याचार अनुसंधान सेल) भूपेन्द्रसिंह के अनुसार एफआइआर दर्ज होने के बाद तेरह वर्षीय पीडि़ता के बयान दर्ज कर मेडिकल जांच कराई गई। कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष भी सीआरपीसी की धारा १६४ के तहत पीडि़ता के बयान दर्ज कराए गए। जांच में दोषी पाए जाने पर सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पीडि़ता ने मां को बताई थी आपबीती, लेकिन चुप रही
पीडि़ता के पिता का वर्ष २०१२ में निधन होने के बाद मां ने वर्ष २०१३ में आरोपी से दूसरा विवाह किया था। पीडि़ता व उसकी एक बहन मां के साथ आरोपी के घर में और दो अन्य बहनें मृतक पिता के घरवालों के पास हैं। मां प्राइवेट नौकरी करने निकल जाती थी। इसका फायदा उठाकर पांच माह पहले आरोपी ने पीडि़ता से बलात्कार किया, बाद में डरा-धमकाकर यौन शोषण करने लगा। जांच अधिकारी का कहना है कि पीडि़ता ने इस बारे में मां को अवगत कराया था, लेकिन उसने आगे किसी को नहीं बताया। इसके बाद पीडि़ता ने ननिहाल जाकर मामी को पूरी बात बताई थी और मामा ने आरोपी के खिलाफ गत शुक्रवार को मामला दर्ज कराया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30hlRuQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment