जिला कलक्टर ने शिविर में अनुपस्थित मिले 10 बीएलओ को दिए नोटिस

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर.

नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची ( voter list news ) में आपत्ति व दावों के लिए मतदान केंद्रों ( news voter list ) पर आयोजित दो दिवसीय शिविर रविवार को समाप्त हो गया। शिविर के अंतिम दिन जिला कलक्टर ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां अनुपस्थित मिले10 बीएलओ को नोटिस जारी किए गए। शिविर में भाग नहीं लेने वाले मतदाताओं के लिए आपत्ति व दावों के लिए अंतिम तिथि 23 सितंबर है। ऐसे में मतदाता अब सोमवार को आपत्ति व दावों के लिए सम्बधित विधानसभा क्षेत्र के एआरओ को आवेदन कर सकते हैं।

नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन ने सूची में आपत्ति व दावों के लिए शनिवार व रविवार को दो दिवसीय शिविर आयोजित किए। जहां शहर के 649 बूथ पर मतदाता सूची और संशोधन के लिए फॉर्म भरवाने की व्यवस्था की गई। मतदाता सूची में अब 23 अक्टूबर तक आपत्ति व दावे प्रस्तुत कर सकते हैं। इनमें शहर विधानसभा क्षेत्र में एडीएम सिटी, सरदारपुरा के लिए एडीएम द्वितीय व सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपखण्ड अधिकारी के समक्ष आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 30 सितम्बर तक आपत्ति व दावों का निस्तारण किया जाएगा। निस्तारण के बाद 18 अक्टूबर को मतदाता सूची जारी की जाएगी।
10 बीएलओ को नोटिस

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने रविवार को बूथों का निरीक्षण किया। जहां अजीत कॉलोनी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक भगाराम, भास्कर चौराहा पर भाग संख्या 89 में अंजू के जैकब, किसान कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडोर नम्बर 2 सरकारी स्कूल में देराराम, सरस्वती नगर में आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में रजनीश पंडित, चौपासनी रोड स्थित सामुदायिक भवन में मनीष देव, मण्डी स्थित सरकारी स्कूल में राजेंद्र सोलंकी, सेक्टर 14 में रा.उ.मा विद्यालय में भवरी सैन, सेक्टर 11 की सरकारी स्कूल में कपिल चौहान अनपुस्थित मिले। जिला कलक्टर ने सभी अनपुस्थित बीएलओ को नोटिस जारी किए।
निर्वाचन दल ने किया निरीक्षण

जयपुर से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा गठित दल डॉ अनिता भोला, प्रोग्रामर व वरिष्ठ सहायक मानवेंद्र सिंह ने सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। इनमें वार्ड संख्या 24, 25, 77, 78, 82, 83, 84 के बूथ में बीएलओ द्वारा भरवाए गए आवेदनों की जांच की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31JyKdF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment