जीरो नामांकन के चलते बंद हो गया था स्कूल, अब वहीं के बच्चे स्कूल शुरू करवाने की मांग लेकर पंहुचे एडीएम के पास

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अब यहां के अभिभावकों व बच्चों में शिक्षा के प्रति आई जागरूकता का मिसाल शुक्रवार को देखने को मिली। जिसमें क्षेत्र के बच्चे बंद विद्यालय को वापस शुरू करने की मांग लेकर फलोदी एडीएम के पास पंहुच गए। बच्चों ने एडीएम से लगाई गुहार- चूड़ों की बस्ती निवासी मसरफ, चिरमी, बच्ची, अशमा,रुखसाना, मंजूरा, लखमीर, हीरा, अमीरा आदि बच्चों ने आज एडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि चूड़ों की बस्ती भड़ला में दूसरा दशक द्वारा चलाए जा रहे लर्निंग सेंटर में करीब १०० बच्चे अध्ययन के लिए आ रहे है। इनमें से ७ बच्चे आेपन बोर्ड से १० वीं की पढ़ाई कर रहे है। बच्चों ने बताया कि गांव में कुछ साल पूर्व सरकारी विद्यालय बंद हो गया था। बच्चों ने यहां विद्यालय को वापस शुरू करने व दूसरा दशक का लर्निंग सेंटर लगातार चालू रखने की गुहार लगाई है। शिक्षा के प्रति आई जागरूकता- वर्तमान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चूड़ों की बस्ती के भवन में दूसरा दशक द्वारा लर्निंग सेंटर चलाया जा रहा है। यहां विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाया जाता है। साथ ही यहां १० वीें के स्तर के बच्चों को ओपन बोर्ड की तैयारी करवाई जा रही है तथा यहां के एक मात्र अकबर ने हाल ही में १० वीं उत्तीर्ण की है। लर्निंग सेंटर के यहां शुरू होने से ग्रामीणों में शिक्षा के प्रति काफी जागरूकता आई है तथा अब बंद पड़े विद्यालय को वापस शुरू करने की मांग भी उठ रही है। (कासं)---------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UN58tz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment