एक पखवाड़े तक कोई रोगी नहीं आया तो जोधपुर होगा कांगो फीवर मुक्त, दौरा करेगी दिल्ली एनसीडीसी टीम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में क्रीमियन कांगो हैमरेजिक फीवर की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा रखी है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार यदि अब 15 दिन तक कांगो फीवर का अगला मरीज नहीं आता है तो जोधपुर को कांगो फीवर मुक्त माना जाएगा। वहीं नेशनल सेंटर फॉर डिजीट कंट्रोल की टीम गुरुवार को जोधपुर में डाली बाई मंदिर क्षेत्र के मौलाना अब्दुल कलाम नगर का दौरा करेगी। ये टीम बुधवार की रात जोधपुर पहुंच गई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संयुक्त निदेशक डॉ. युद्धवीरसिंह राठौड़ ने बताया कि इन दिनों विशेष अभियान के जरिए कांगो फीवर की रोकथाम की जा रही है। इसमें 15 दिन के भीतर नया रोगी नहीं आने पर शहर को कांगो फीवर मुक्त माना जाएगा। जबकि गत पांच वर्ष पूर्व भी विभाग ने इसी पद्धति से शहर को कांगो मुक्त घोषित किया था। उन्होंने कहा कि कांगो फीवर से आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। मरीज अहमदाबाद में भर्ती है, उसकी स्थिति ठीक है।

फिदूसर सीएचसी में सुबह-शाम अस्थाई ओपीडी
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फिदूसर में सुबह 9 से 10 और शाम 5 से 6 बजे तक अस्थाई चिकित्सक लगाकर आउटडोर सेवाएं संचालित की जाएगी। विभाग यहां घर-घर मरीजों की स्क्रीनिंग करवाएगा।

संक्रामक बीमारियों के रोगी फिलहाल एमडीएम में ही

मौसमी बीमारियों के रोगियों को फिलहाल एमडीएम अस्पताल में ही रखा जाएगा। जिसमें स्वाइन फ्लू, कांगो फीवर, मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के रोगी शामिल रहेंगे। एसएन मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़ ने बुधवार को आयोजित बैठक में कहा कि रोगियों को एमडीएम में रखा जाएगा। इसके लिए नोडल अफसर डॉ. नवीन किशोरिया व डॉ. तारीक अनवर रहेंगे। फिलहाल संक्रामक रोग संस्थान को डवलप किया जाएगा। एमडीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेन्द्र आसेरी ने बताया कि संदिग्ध मरीजों के लिए अलग कक्ष रहेंगे। रोग की पुष्टि होने के बाद अलग यूनिट में शिफ्ट किया जाएगा।

कांगो फीवर : आज दौरा करेगी दिल्ली एनसीडीसी टीम
जोधपुर में क्रीमियन कांगो हैमरेजिक फीवर की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा रखी है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार यदि अब 15 दिन तक कांगो फीवर का अगला मरीज नहीं आता है तो जोधपुर को कांगो फीवर मुक्त माना जाएगा। वहीं नेशनल सेंटर फॉर डिजीट कंट्रोल की टीम गुरुवार को जोधपुर में डाली बाई मंदिर क्षेत्र के मौलाना अब्दुल कलाम नगर का दौरा करेगी। ये टीम बुधवार की रात जोधपुर पहुंच गई।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संयुक्त निदेशक डॉ. युद्धवीरसिंह राठौड़ ने बताया कि इन दिनों विशेष अभियान के जरिए कांगो फीवर की रोकथाम की जा रही है। इसमें 15 दिन के भीतर नया रोगी नहीं आने पर शहर को कांगो फीवर मुक्त माना जाएगा। जबकि गत पांच वर्ष पूर्व भी विभाग ने इसी पद्धति से शहर को कांगो मुक्त घोषित किया था। उन्होंने कहा कि कांगो फीवर से आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। मरीज अहमदाबाद में भर्ती है, उसकी स्थिति ठीक है।

बच्चे कल आ सकते हैं जोधपुर

कांगो फीवर से ग्रस्त मरीज को अहमदाबाद के वीएस अस्पताल में शुक्रवार तक आइसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। रोगी की प्लेटलेट्स जोधपुर में डेढ़ हजार आ गई थी। अब प्लेटलेट्स 50 हजार से ऊपर आ गई हैं। रोगी के पुत्र-पुत्री को गुरुवार को अहमदाबाद से छुट्टी मिलने की संभावना है। दोनों बच्चे शुक्रवार तक जोधपुर आ सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UwgB0i
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment