जीआरपी के प्रयास से विदेशी नागरिक को मिला गुम हुआ बैग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अपना गुम हुआ बैग पाकर विदेशी नागरिक के चैहरे पर खुशी छा गई।जीआरपी, जोधपुर की एसपी मामता राहुल विश्नोई के निर्देशन में रविन्द्र बोथरा के नेतृत्व में गठित टीम के भंवरसिंह चौकी प्रभारी फलोदी, लिखमाराम जालोड़ा, मनोहरसिंह, पीरचंद ने विदेशी नागरिक एलेजेण्ड्रो जिमेनी मोरेनो निवासी स्पेन को एक बैग लौटाया। इस बैग में लैपटॉप, डिजीटल कैमरा, विदेशी मुद्रा, एटीएम आदि कीमती सामग्री थी। गौरतलब है कि उक्त यात्री ने जैसलमेर चौकी में रिपोर्ट देकर बताया था कि वह रानीखेत एक्सप्रेस में अजमेर से जैसलमेर जा रहा था। इस दौरान रामदेवरा के आस-पास उनका गायब हो गया। यह बैग सेना के एक जवान को मिला था, उसने जीआरपी को सौंप दिया।

कीमती सामन गुम होने से परेशान विदेशी नागरिक को जब अपना खोया हुआ बेग मिला तो उसके चेहरे पर ख़ुशी छा गई और रेलवे पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया। जीआरपी ने इस बेग को सामन सहित मालिक को सौंप दिया ।(निसं)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZHnamF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment