जोधपुर. बासनी के सांगरिया फांटा के पास एक दुकान पर संदिग्ध गतिविधियों पर लोगों ने पाली के कांस्टेबल की जमकर पिटाई की। लोगों ने कांस्टेबल को चप्पल व जूतों से भी पीटा। इधर हंगामे की सूचना मिलते ही बासनी पुलिस ने कांस्टेबल को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। बासनी के सांगरिया फांटा के पास एक दुकान पर संदिग्ध गतिविधियों पर लोगों ने पाली के कांस्टेबल अनिल गोदारा की पिटाई की।
इस दौरान यातायात पुलिस के हैडकांस्टेबल कल्याण ने बीच-बचाव कर कांस्टेबल को लोगों से छुडाने का प्रयास किया। इस पर लोग कांस्टेबल को पकड़ दुकान के बाहर ले गए। जहां उन्होंने चप्पल व जूतों से पिटाई की। इधर बासनी पुलिस को हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस, कांस्टेबल को लोगों से छुड़ाकर थाने ले गई। जहां उसे शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया।
लोगों ने तीसरी बार पीटा
पाली के कांस्टेबल के साथ जोधपुर में मारपीट का यह तीसरा मामला हैं। इससे पहले गत 25 सितंबर को कुछ युवकों ने एम्स आवासीय क्वार्टर के पास रोड पर कांस्टेबल के साथ मारपीट की थी। कांस्टेबल के वहां से भागने पर युवकों ने उसके पीछे पत्थर भी मारे थे। इस घटना का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इससे कुछ महीनों पहले बासनी में ही कुछ लोगों ने कांस्टेबल के साथ मारपीट की थी। कांस्टेबल अब तक मारपीट के बाद दो बार गिरफ्तार हो चुका हैं। वह हाल ही में पाली पुलिस लाइन में भी ड्यूटी पर अनुपस्थित था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oRdzYV
0 comments:
Post a Comment