रेंज में एएसआइ और जोधपुर ग्रामीण पुलिस में सभी पदों पर तबादले, 13 थानों के थानाधिकारी भी बदले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर रेंज व ग्रामीण पुलिस में सोमवार को पुलिसकर्मियों के कई पदों पर तबादलों की सूची जारी की गई। इनमें जोधपुर रेंज में 7 एएसआइ के तबादले किए गए। वहीं जोधपुर ग्रामीण पुलिस में 3 पुलिस निरीक्षक, 11 उप निरीक्षक, 19 एएसआइ, 59 हैडकांस्टेबल और 222 कांस्टेबल के तबादले किए गए।

जोधपुर रेंज आइजी सचिन मित्तल के आदेशानुसार उपनिरीक्षक पुखराज को बाड़मेर से जोधपुर ग्रामीण, भैरूसिंह को जोधपुर ग्रामीण से जालोर, जसराज को पुलिस कमिश्नरेट से जैसलमेर, उर्जाराम को जालोर, परबतसिंह को पाली से जोधपुर ग्रामीण, तनाराम को जालोर से बाड़मेर, ललित किशोर को सिरोही से बाड़मेर लगाया गया हैं।

इधर जोधपुर ग्रामीण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुनाथ गर्ग के आदेशानुसार पुलिस निरीक्षक भवानी सिंह को शेरगढ़ से मानव तस्करी विरोध सैल, कैलाशदान को बाप से शेरगढ़ थानाधिकारी व तेजकरण को संचित निरीक्षक पुलिस लाइन लगाया गया हैं।

वहीं उप निरीक्षक हनुमानराम की मतोड़ा थानाधिकारी से चाखू, दीपसिंह को चाखू से बाप, पुलिस लाइन से नेमाराम को मतोड़ा, राजेंद्र कुमार को भोपालगढ़, इमरान खान को लोहावट थानाधिकारी के पद पर लगाया गया हैं। वहीं उपनिरीक्षक मनोहर बिश्नोई को भोपालगढ़ से फलोदी, मनमंथ आढा को अपराध शाखा से बिलाड़ा अस्पताल चौकी, अनिल कुमार को पुलिस लाइन से बिलाड़ा, पूराराम को पीपाड़ शहर, गिरधारी राम को पुलिस चौकी खींचन व दिनेश लखावत को बिलाड़ा यातायात पुलिस में लगाया गया है।

चार को कमिश्नरेट से रेंज में भेजा
पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर पुलिस कमिश्नरेट के 14 पुलिस निरीक्षकों को इधर-उधर किया। इनमें से 13 थानों के थानाधिकारी बदले गए व एक को यातायात पुलिस में लगाया गया था। इसके साथ ही चार पुलिस निरीक्षकों को पुलिस कमिश्नरेट से जोधपुर रेंज में भेजा गया हैं।

आदेशानुसार पुलिस निरीक्षक किशनलाल को सूरसागर, आनन्दसिंह को चौपसनी हाउसिंग बोर्ड, सत्यप्रकाश को देवनगर, राजेश यादव को शास्त्रीनगर, जुल्फीकार अली को रातानाडा, सुमेरदान को महामंदिर, पाना चौधरी को करवड़, जब्बरसिंह को नागौरी गेट, सीताराम खोजा को मंडोर, लूण सिंह को सदर कोतवाली, ईश्वरचंद पारीक को खाण्डा फलसा, देवेंद्र सिंह देवड़ा को बासनी थानाधिकारी के पद पर लगाया हैं। पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजुपरोहित को यातायात शाखा में लगाया गया। इधर पुलिस कमिश्नरेट में कार्यरत पुलिस निरीक्षक देवेंद्र सिंह , सरोज बैरवा, रेणु ठाकुर व देवीदान का जोधपुर रेंज में तबादला किया गया हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oRrOwL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment