जोधपुर. शहर में क्षतिग्रस्त सडक़ों से परेशान शहरवासियों की तकलीफ जानने जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित खुद शहर की सडक़ों पर निकले। स्थिति का जायजा लिया। हालात बदतर दिखे तो तीन अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई भी कर दी। जिला कलक्टर ने पीडब्ल्यूडी, जेडीए व नगर निगम के अधिकारियों के साथ शहर की मुख्य सडक़ों जिसमें जालोरी गेट, बोम्बे मोटर, एमडीएम अस्पताल रोड, सर्किट हाउस रोड, रातानाडा भाटी चौराहा सहित अन्य मुख्य सडक़ों का गत तीन बार के निरीक्षण के बाद सोमवार को अपने कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। जिला कलक्टर ने बारिश के बाद अलग-अलग समय में गत तीन बार के निरीक्षणों के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सडक़ों को दुरस्त करवाने के लिए सख्त निर्देश दिए थे। कार्य में लापरवाही को देखते हुए पीडब्ल्यूडी एनएच के एईन सतीशचन्द्र, पीडब्ल्यूडी शहर वृत की एईन प्रिया चौहान व दीपक भाटी को चार्जशीट दी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को शीघ्र ही सडक़ों को दुरुस्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32n37qw
0 comments:
Post a Comment