आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए काटते रहो चक्कर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि में सुधार या मोबाइल नंबर और पता बदलाने के लिए बैंक, डाकघर में खोले गए कई केंद्रों पर अव्यवस्थाओं के चलते ग्राहकों को परेशान होना पड़ रहा है।

बासनी कृषि मंडी स्थित उप डाकघर में आधार कार्ड में करेक्शन करवाने वाली मशीन एक सप्ताह से भी अधिक समय से खराब पड़ी है। इसके चलते यहां पर आने वाले ग्राहकों को घंटो लाइन में खड़े रहने के बाद नम्बर आने पर ग्राहक को मशीन खराब बताकर लौटा दिया जाता है। डाकघर के अधिकारियों ने बताया कि मशीन जयपुर भिजवाई गई है, कब तक आएगी इसका कोई पता नहीं। आधार कार्ड में करेक्शन करवाना है तो डाकघर की मुख्य शाखा में सम्पर्क करें।

बैंक में भी काउंटर, लेकिन समय पर नहीं आते कर्मचारी

सरकारी बैंकों में भी आधार कार्ड में करेक्शन संबंधित काउंटर है, लेकिन यहां भी समय पर कर्मचारी नहीं आने के चलते आवेदकों को इंतजार करना पड़ता है। बासनी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा, औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसबीआइ ब्रांच में करेक्शन संबंधित कार्य होता है, लेकिन कर्मचारी देरी से आने के चलते कई आवेदकों को निराश होकर लौटना पड़ता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34Asffc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment