मंडोर उद्यान के फव्वारे सुधारने पर खर्च होंगे 4.82 करोड़

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मण्डोर उद्यान के फव्वारे सुधारने के लिए जोधपुर विकास प्राधिकरण ने 4.82 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। प्राधिकरण आयुक्त गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित पीडब्ल्यूसी की बैठक में यह निर्णय किया गया। इसके साथ ही बैठक में 10 करोड़ की लागत से नवीन विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करते की गई।
ऐतिहासिक मंडोर उद्यान परिसर जोधपुर में सौन्दर्यकरण, विकास एवं पुनरूद्धार के लिए राज्य सरकार द्वारा 13 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से उद्यान परिसर में लगे फव्वारों के विकास कार्य के लिए 4 करोड़ 82 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मंडोर उद्यान में फव्वारों के नवीनीकरण के कार्य के लिए जोधपुर विकास प्राधिकरण को कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है। बुधवार को पीडब्ल्यूसी की बैठक में मंडोर उद्यान में फफव्वारों के नवीनीकरण के कार्य के लिए निविदाएं जारी करने के निर्देश दिए। प्राधिकरण द्वारा वार्ड नं. 57 के सारण नगर सी रोड महादेव नगर व अन्य क्षेत्रों में 2 करोड़ की लागत से सीवर लाइन डालने का कार्य करवाया जाएगा। अन्य क्षेत्रों में भी विकास कार्य की स्वीकृतियां जारी की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LtHgIp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment