बच्चों के विवाद में चली लाठी और तलवारें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर (Jodhpur).

उदयमंदिर थाना (Udaimandir Police Station) क्षेत्र में दो दिन पूर्व बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर सोमवार शाम दो गुट आपस में भिड़ गए।

झगडे़ में दोनों गुटों की ओर से एक दूसरे पर तलवार व लाठियों से हमला किया गया। इनमें हिस्ट्रीशीटर समेत तीन युवक घायल हो गए। पुलिस देर रात दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही थी। खबर लिखने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।


उदयमंदिर पुलिस के अनुसार उदयमंदिर आसन में दो दिन पूर्व बच्चों के बीच विवाद के बाद बच्चों परिजन दूसरे पक्ष से शिकायत करने गए थे। वहां हिस्ट्रीशीटर चंाद मोहम्मद व न्याज मोहम्मद के बीच विवाद हो गया।

विवाद के बाद चांद मोहम्मद अपने साथी दानिश व हुसैन के साथ मेड़ती गेट के पास खड़ा तब दूसरे पक्ष के न्याय मोहम्मद और उसके साथियों ने चांद मोहम्मद पर हमला कर दिया।

दोनों पक्षों के बीच तलवार व लाठियों से हुए झगड़े में घायल चांद मोहम्मद, दानिश व न्याज मोहम्मद को एमजीएच अस्पताल (MGH Hospital) भर्ती करवाया गया।

सिर में गंभीर चोट के चलते चांद मोहम्मद को एमडीएम अस्पताल (MDM Hospital) में भर्ती करवाया गया। घायलों के अस्पताल पहुंचते ही दोनों पक्षों की भीड़ अस्पताल जमा हो गई। हंगामा कर रही भीड़ को पुलिस ने अस्पताल से खदेड़ा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2mETjZr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment