बैंक खाते के मोबाइल नम्बर बदल दो लाख रुपए हड़पे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रतापनगर थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर में रहने वाले एक छात्र के बैंक खाते में दर्ज मोबाइल नम्बर बदलकर ठग ने खाते से दो लाख रुपए निकाल लिए। मोबाइल नम्बर बदलने के कारण खाते से रुपए निकलने के बाद भी छात्र को पता नहीं लगा। वह एटीएम से रुपए निकालने गया तो अकाउंट में जीरो बैंलेंस देखने पर उसे ठगी का पता लगा।

प्रतापनगर थाना पुलिस के अनुसार कमला नेहरू नगर में ई-10 निवासी कीर्तिकेय शर्मा पुत्र नरेशकुमार ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका आइसीआइसीआइ बैंक में खाता है। एक अज्ञात शख्स ने उसके बैंक खाते में दर्ज मोबाइल नम्बर को बदल कर अपना मोबाइल नम्बर रजिस्टर करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने 30 अगस्त, 1,2,3 सितंबर को उसके खाते से किस्तों में दो लाख रुपए निकाल लिए। मोबाइल नम्बर बदलने के कारण खाते से रुपए निकलने का मैसेज छात्र के मोबाइल पर नहीं आया। एेसे में उसे ठगी का पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2m7lC2d
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment