राजस्थान पहुंची विस्तारा एयरलाइंस, 4 अक्टूबर से उदयपुर-मुंबई उड़ान से होगा शुभारंभ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. विस्तारा एयरलाइंस अगले महीने राजस्थान में कदम रखने जा रही है। एयरलाइंस की शुरुआत 4 अक्टूबर से उदयपुर-मुंबई फ्लाइट से होगी। इसके बाद 29 अक्टूबर को उदयपुर-दिल्ली और जोधपुर से मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। विस्तारा ने किराया औसत रखा है। नई उड़ान के लिए इकोनॉमी श्रेणी का किराया (सभी कर सहित) दिल्ली-जोधपुर के लिए 4,099 रुपए, दिल्‍ली-उदयपुर के लिए 4,399 रुपए, मुंबई-उदयपुर के लिए 4,599 रुपए और मुंबई-जोधपुर के लिए 6,499 रुपए से शुरू होगा। इंडिगो की जोधपुर से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट 5 सितंबर को शुरू हो गई है और जोधपुर-मुंबई फ्लाइट 16 सितंबर को शुरू होगी। स्पाइस जेट भी 27 अक्टूबर से जोधपुर से अपनी उड़ानें शुरू करने जा रही है। जोधपुर से एयर इंडिया की दिल्ली व मुंबई के लिए दो उड़ाने पहले से ही संचालित हो रही हैं।

शाम को पहुंच सकते हैं मुंबई

विस्तारा की जोधपुर-मुंबई उड़ान शुरू होने के बाद यात्री दिन में जोधपुर में अपना काम समाप्त कर शाम को मुंबई लौट सकेंगे। जोधपुर से मुंबई फ्लाइट शाम पौने पांच बजे रवाना होगी जो शाम 6.10 बजे मुंबई छोड़ देगी। इंडिगो की जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट भी शाम 5.25 बजे है। जोधपुर आने वाले अधिकारी, मंत्री और सेमिनार-सम्मेलन में आने वाले लोग शाम को दिल्ली लौट सकेंगे। यह फ्लाइट शाम पौने सात बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। अब यात्रियों की डिमाण्ड है कि दिल्ली से जोधपुर के लिए एक फ्लाइट सुबह शुरू की जाए। मुंबई से जोधपुर के लिए एयर इंडिया की सुबह की फ्लाइट है जो सुबह 9.20 बजे मुंबई से रवाना होकर 11.20 बजे जोधपुर आती है।

विस्तारा का जोधपुर से दिल्ली व मुंबई शेड्यूल
फ्लाइट -------------प्रस्थान ------आगमन

दिल्ली-जोधपुर --------13.25--------14.55
जोधपुर- दिल्ली --------15.30 --------16.55
मुंबई-जोधपुर --------14.50 --------16.10
जोधपुर-मुंबई--------16.45--------18.10

इंडिगो का फ्लाइट शेड्यूल

फ्लाइट ---------- प्रस्थान ---------- आगमन
दिल्ली-जोधपुर ----------12.55 ----------14.00
जोधपुर-अहमदाबाद ------ 14.30 ----------15.30
अहमदाबाद-जोधपुर ------- 16.00 ----------16.55
जोधपुर- दिल्ली ----------17.25 ----------18.45
मुंबई-जोधपुर ---------- 11.00 ----------12.35
जोधपुर-मुंबई ---------- 13.05 ----------15.45

एयर इंडिया का फ्लाइट शेड्यूल
फ्लाइट ---------- प्रस्थान ---------- आगमन

दिल्ली-जोधपुर----------12.55---------- 2.15
जोधपुर-दिल्ली---------- 2.55---------- 4.20
मुंबई-जोधपुर---------- 9.35---------- 11.20
जोधपुर-मुंबई---------- 11.55---------- 1.35

स्पाइस जेट का शेड्यूल, 27 से उड़ान

फ्लाइट ---------- प्रस्थान ---------- आगमन
दिल्ली-जोधपुर----------14.25---------- 15.40
जोधपुर-दिल्ली---------- 16.00---------- 17.10

पर्यटन की दृष्टि से फायदा
राजस्थान में उदयपुर और जोधपुर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है इसलिए यहां से फ्लाइट शुरू की जा रही है। शीघ्र ही अन्य शहरों के लिए घरेलू उड़ानें शुरू की जाएगी।
विनोद कन्नन, चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर, विस्तारा एयरलाइंस



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N8qjoM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment