आरटीओ ने कैब ड्राइवर्स के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, डेकोय ऑपरेशन में 16 गाडिय़ों के काटे चालान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जिला परिवहन विभाग की ओर से शहर में पहली बार डेकॉय ऑपरेशन चलाकर कैब वाहनों पर कार्रवाई की गई। डीटीओ विनोद कुमार लेगा ने बताया कि विभाग को कैब वाहनों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्यालय के निर्देशानुसार डेकॉय ऑपरेशन चलाया गया। इसमें विभाग के कुछ कर्मचारियों ने ओला कैब बुक करा निर्धारित स्थान पर ले गए।

वहां मौजूद विभाग के उडऩदस्तों ने वाहनों के दस्तावेज चैक किए और अनियमितता मिलने पर उबर व ओला के 16 कैब वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटे गए। इस ऑपरेशन में दुपहिया वाहन भी शामिल किए गए। जिला परिवहन अधिकारी प्रवर्तन लेगा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में परिवहन निरीक्षक सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, दिनेशकुमार शर्मा व असगर अली खान शामिल थे।

अवैध फैक्ट्री सीज, मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेश पर गठित एसटीएफ टीम ने सोमवार को शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में चल रही अवैध फैक्टी को सीज कर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया। कपड़े की फैक्ट्री से प्रदूषित पानी को जोजरी नदी में डाला जा रहा था। एसटीएम टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिल के पंवार के निर्देशन में एसआइ माया पंडित ने टीम के साथ सोमवार को शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में चल रही कपड़े की राम लक्ष्मण फैक्ट्री में दबिश दी।

जांच में सामने आया कि फैक्ट्री मालिक शास्त्रीनगर के मिल्कमैन कॉलोनी निवासी रामाराम (34) पुत्र जवानराम पटेल ने सरकार या किसी संस्था एवं प्रदूषण विभाग से फैक्ट्री के संचालन के लिए अनुमति नहीं ले रखी थी। इसके साथ ही फैक्ट्री का प्रदूषित पानी शोभावतों की ढाणी से होते हुए जोजरी नदी में डालकर नदी को प्रदूषित कर रहे थे। टीम ने फैक्ट्री को सील कर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/307KRjc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment