जोधपुर. लगातार असुरक्षित हो रहे शहर के परकोटे की मरम्मत का काम शुरू किया है। ऐसे हिस्से जहां परकोटे के पत्थर चट्टान पर मौत बनकर लटक रहे हैं वहां नगर निगम की ओर से सुरक्षा कार्य शुरू किया गया है।
निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि गुलजार पुरा क्षेत्र में बीते दिनों बारिश के दौरान पत्थर गिरने की घटनाएं हुई थी वहां काम शुरू किया गया है। ताकि भविष्य में जनहानि नहीं हो। इसके साथ ही परकोटे की दीवार जिन-जिन आवासीय क्षेत्रों से गुजर रही हैं वहां भी सर्वे कर क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत करवाई जाएगी।
पत्रिका ने उठाया था मामला
गुलजार पुरा क्षेत्र में दो बार परकोटा दीवार से पत्थर गिरने की घटनाएं होने और जानलेवा साबित होने के बाद राजस्थान पत्रिका ने मुद्दा उठाया था। 22 अगस्त के अंक में मौत बनकर लटक रही परकोटे की असुरक्षा दीवार शीर्षक से समाचार भी प्रकाशित किए थे। इसके बाद निगम प्रशासन ने इस पर पहल की है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LjWjmi
0 comments:
Post a Comment