युवती ने चिकित्सक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, फिर डॉक्टर ने लडक़ी के लिए कह डाली यह बात

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पाल लिंक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने आई एक युवती ने चिकित्सक पर छेड़छाड़ व अभद्र हरकत करने का आरोप लगाया। गुस्साए परिजन ने अस्पताल में विरोध जताकर चिकित्सक से धक्का-मुक्की भी की। देवनगर थाने में छेड़छाड़ व मारपीट के परस्पर विरोधी मामले दर्ज किए गए हैं। चिकित्सक को हिरासत में लिया गया है।

थानाधिकारी सरोज बैरवा ने बताया कि युवती ने कमला नगर अस्पताल के डॉ. आकाश जोशी के खिलाफ छेड़छाड़ व अभद्र हरकतें करने का मामला दर्ज कराया है। चिकित्सक जोशी ने भी परिजन पर चैम्बर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा एफआइआर दर्ज कराई है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

युवती ने बताया कि सिर दर्द की बीमारी के चलते वह दोपहर में जांच कराने के लिए अकेले ही अस्पताल गई थी, जहां डॉ. आकाश जोशी ने जांच के दौरान छेड़छाड़ व गलत हरकतें की। फिर चिकित्सक ने एक गोली देकर कुछ देर बाद दुबारा जांच कराने बुलाया। युवती ने बाहर निकल मां को फोन कर जानकारी दी। युवती का भाई व अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक के चैम्बर में जाकर विरोध जताया। इस दौरान चिकित्सक से धक्का-मुक्की भी की गई। युवती का कहना है कि वह दो बार पहले भी जांच करा चुकी है, लेकिन तब परिजन साथ होने से चिकित्सक ने कोई गलत हरकत नहीं की। हंगामा व विरोध का पता लगते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर आई।

उधर, डॉ.आकाश जोशी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि युवती साइकेट्रिक पेशेंट है। इलाज में फर्क होने पर दवाइयां बंद की गईं थी, लेकिन गुरुवार को जांच कर दुबारा दवाई शुरू की गई। एक बार चैम्बर से निकलने के बाद युवती के साथ परिजन आए और अचानक मारपीट शुरू कर दी। ऐसे आरोप लगाने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं, इसकी जानकारी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZwT6oM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment