जोधपुर छात्रसंघ चुनाव : एबीवीपी के प्रत्याशी की गाडि़यों पर हमला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर .जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ( jainarayan vyas university ) के छात्रसंघ चुनाव ( JNVU student union election ) में एबीवीपी ( abvp ) से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह की गाडि़यों पर पावटा बी रोड पर छात्रों के एक गुट ने हमला ( Attack ) कर दिया। उन्होंने हमला कर गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ भी की। इस सिलसिले में अभी तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज ( FIR ) नहीं की गई है।

प्रत्यक्षदर्शी छात्रों के अनुसार उस समय त्रिवेंद्र छात्रावास में चुनावी प्रचार के लिए जा रहे थे। त्रिवेंद्र के पास तीन चार पहिया बांद हमला करने के लिए करीब 40 से 50 छात्र आए थे जिन्होंने डंडे और हॉकी से गाडिय़ों के कांच फोड़ दिए। दोनों गुटों के बीच आपस में धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई। करीब 15 मिनट बाद हमलावर छात्र भाग गए। इस मामले में पुलिस में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।

किसी को कोई चोट नहीं आई

मैं जब छात्रावास में प्रचार के लिए जा रहा था तब पावटा बी रोड पर कुछ असामाजिक तत्वों ने मेरी गाडिय़ों पर हमला कर के उसे तोड़ फोड़ दिया। दो तीन गाडिय़ों के शीशे टूटे हैं। थोड़ी बहुत धक्का-मुक्की भी हुई लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई।

-त्रिवेंद्र पाल सिंह, अध्यक्ष पद प्रत्याशी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जोधपुर

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/304WFDx
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment