जोधपुर. शहर में मंगलवार को हुइ बारिश ( ( rain in jodhpur ) से मौसम खुशगवार हो गया। लोगों ने रिमझिम बरखा और ठंडी बयार का लुत्फ लिया। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा हो गया। बारिश के कारण गर्मी से आजिज लोगों को राहत मिली।
शहर में सुबह चल रहे स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ) के मुख्य समारोह के समय हुई बारिश के दौरान ही छात्राओं ने ड्रिल व नृत्य पेश किया। जबकि भीगी फिजा के कारण रक्षा बंधन ( Raksha Bandhan ) पर भाई बहनों को राखी बंधवाने और बांधने जाने के दौरान गर्मी का एहसास नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक 13.4 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। शहर का तापमान अधिकतम 33.9 और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी अधिकतम 90 और न्यूनतम 65 प्रतिशत दर्ज की गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33xBXhS
0 comments:
Post a Comment