केम्पस में हावी हो रहा हाय-बाय व स्मार्टनेस का क्रेज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जेके भाटी/जोधपुर. हाय रियां मैं कब से तुम्हारी वेट कर रही हूं... यार अभी तक घर पर क्या कर रही हो... आज कॉलेज आने का मूड नहीं है क्या... अच्छा आई ब्रो के लिए जा रही हो... पश्चिमी राजस्थान में महिलाओं के लिए सबसे बडे कॉलेज का यह नजारा है। वहीं कुछ दूरी पर एक ओर दृश्य नजर आया- हाय मुक्ता... आज क्या पहन कर कॉलेज आ रही हो... जीन्स... अरे नहीं.. वो नन्दिनी वाली ड्रेस अच्छी रहेंगी या टाइट जीन्स वो टोपर के साथ वाला... सच कहूं तो उसमें स्मार्ट दिखती हो। चाहे महिलाओं का केएन कॉलेज (KN Collage) हो या पुराना व नया परिसर (old and new campus), मोबाइल फोन पर इस तरह बतियाते हुए छात्र-छात्राओं के ऐसे नजारे आसानी से देखे व सुने जा सकते हैं। पाश्चात्य संस्कृति हमारे यहां इस कदर हावी हो चूकी है कि कॉलेज गर्ल्स एेसे माहौल में ढलने लगी है।

दिखना है सबसे खूबसूरत (beautiful)
पिछले कुछ सालों से महानगर की तर्ज पर छात्र-छात्राआें में ऐसा बदलाव बॉलीवुड की धमचक व टीवी से आ रहा हैं। देखा जाएं तो छात्राएं इस मामले में छात्रों से चार कदम आगे हैं। आलम यह हो गया है कि सूर्यनगरी की गर्ल्स स्मार्ट दिखने के लिए कम कपडे पहनने से भी गुरेज नहीं करती है। साथ ही हाथ में स्टाइलिश मोबाइल और ऐश मौज के लिए स्कूटी या एक्टीवा भी जरूरी होता जा रहा है। इसके अलावा अधिक स्मार्ट दिखने की चाह में सिर से लगाकर पैर तक अपना खासा समय और पैसा जाया कर देती है। अपने बालों को अलग-अलग अन्दाज में रखना या कटवाना जैसे इनकी आदत सी बन गयी है। अपने आंखों की खूबसूरती के लिए आई ब्रो, रोडो, अनचाहे बालों के लिए वैक्सींग, होठों पर लिपिस्टिीक आदि नहीं लगाए तो ये अपने घर से निकलना भी मुनासिब नहीं समझती। भारतीय परिधान तो पहनना शायद इनके लिए बीते जमाने की बात हो गयी है।

फैशन (fashion) में लडके भी कम नहीं
ऐसा नहीं है कि फैशन सिर्फ लडकियां ही कर रही हो, लडके भी इस मामले में पीछे नहीं है। आजकल कुछ छात्र भी स्टाइलिश हेयर, फेशियल ओर आई ब्रो करवाने लग गए है। हालांकि लडकियों की तुलना में इनका प्रतिशत का ग्राफ अभी कम है लेकिन धीरे-धीरे बढोतरी भी हो रही है। कॉलेज के युवा छात्र टाइट जीन्स और टी-शर्ट को पसन्द करते है। हाथ में वॉच, मोबाइल व स्टाइलिश बाइक लिये केम्पस में घूमते नजर आ ही जाते हैं। स्मार्ट दिखने की चाह में जिम में जाकर बॉडी मेंटेन करने में लगे रहते हैं।

फैशन और स्टाइल (fashion and style) को लेकर युवाओं का कहना
फैशन और स्टाइल को लेकर कुछ छात्र-छात्राओं से बात की तो इस संबंध में एमकॉम फाइनल की छात्रा एश्वर्या ने बताया कि उन्हें जीन्स पहनना पसंद हैं। स्मार्ट दिखने के लिए वह फेशियल व आईब्रो भी करती है। इसी तरह बीए फाइनल की छात्रा कर्तिका सांखला कहती है कि वह पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग भी करती है, इसलिए नैच्यूरल स्मार्ट रहने के लिए अपनी दिनचर्या में उन सभी बातों का ध्यान रखती है जो उसके शरीर की सुंदरता में निखार ला सकें। एमए हिंदी पूर्वाद्ध के छात्र अमनदीप विश्नोई का कहना है कि वह कॉलेज बाइक पर आना ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही स्मार्ट दिखने के लिए अपने हेयर स्टाइल पर ज्यादा ध्यान देते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UmVnlp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment