जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट ने पेड़ बचाने के लिए अभिनव पहल की है। हाईकोर्ट ने अधिवक्ताओं से वाद सूची ईमेल पर प्राप्त करने के लिए सहमति मांगी है। रजिस्ट्रार की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार एक पेड़ से 17 पेपर रिम का निर्माण होता है। अधिवक्ता समुदाय पेपर बचाकर पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। प्रिंटेड वाद सूची प्राप्त करने वाले अधिवक्ताओं से ईमेल से वाद सूची प्राप्त करने का विकल्प चुनते हुए इस मुहिम से जुडऩे की अपील की गई है। रजिस्ट्रार का कहना है कि प्रिंटेड वाद सूची की जगह यदि ईमेल से वाद सूची के प्रति अधिवक्ता प्रेरित होते हैं तो एक साल में अकेले हाईकोर्ट में एक हजार से ज्यादा पेपर्स की बचत हो सकती है।
अधिवक्ताओं ने माह के अंतिम कार्य दिवस पर किया न्यायिक कार्यों का बहिष्कार
दिव्यांगों ने मनाया ग्रीन डे
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित नवज्योति मनोविकास केन्द्र के दिव्यांग विद्यार्थियों ने बुधवार को ग्रीन डे मनाया। बच्चों ने पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओं की थीम पर स्लोगन लिखे तथा चित्र बनाए। विद्यालय में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर गु्रप में सलोनी, सब जूनियर गु्रप में विनय पारीक व सीनियर गु्रप में अदिति वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। विशेष शिक्षक कन्या चौधरी, निक्की गज्जा, राजेश पेवा, जयश्री राजगुरू ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। संचालन महेश कुमार पारीक ने किया। विजेताओं को अध्यक्ष सीपी संचेती, सचिव एमएम अग्रवाल व प्रधानाध्यापिका शशि जैन ने पुरस्कार प्रदान किए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए विवाहित होने की शर्त को चुनौती
धवा स्वास्थ्य केंद्र में पौधरोपण
समीपवर्ती धवा के राजकीय अस्पताल में पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया। धवा के स्वास्थ्य केंद्र में पौधरोपण के दौरान ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहनदान देथा, डॉ. अंकित मित्तल, एएनएम शारदा सोलंकी, कन्हैयालाल सुथार व नरसिंह सहित चिकित्सालय स्टॉफ व लोग मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ox5ftL
0 comments:
Post a Comment