10 दिवसीय गणपति महोत्सव 2 से

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


महोत्सव समिति की घोषणा, रक्तदान, कवि सम्मेलन सहित कई आयोजन होंगे

जोधपुर. गणपति महोत्सव समिति जोधपुर की ओर से 10 दिवसीय गणपति महोत्सव जूना खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान रक्तदान, कवि सम्मेलन, गणपति अभिषेक, महायज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता, भजन संध्या सहित कई आयोजन किए जाएंगे। शहर के प्रमुख संतों के सान्निध्य में शुक्रवार को महोत्सव समिति गठित कर समाजसेवी नितिन अरोड़ा को समिति का अध्यक्ष, विक्रम सिंह पंवार को संयोजक, सागर जोशी महामंत्री, सिद्धार्थ बिड़ला स्वागताध्यक्ष व कुमारकृष्ण आचार्य को समन्वयक नियुक्त किया गया। संयोजक पंवार ने बताया कि सुरेश राठी, जेपी व्यास, हेमन्त निहलानी, भवनेश जांगिड़, नेमीचन्द आचार्य, डॉ.दीपक श्रीवास्तव, गजेन्द्र आचार्य, श्रीकांत पारीक, राव दलपतसिंह माण्डावास, विनोद माली व दशरथ प्रजापत को समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बीएल उत्तम, अभिषेक सिंह भाटी, जनक सोनी, रामकिशोर गहलोत, गोपाल वैष्णव, कैलाश ओझा, सरदार सुरजीतसिंह, विशाल संखवाया, ललित मेवाड़ा, कुशाल सांखला, महावीर सिंह भाटी, मनोज सिंघवी, मनसुख अग्रवाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

गणपति महोत्सव समिति जोधपुर की ओर से 10 दिवसीय गणपति महोत्सव जूना खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान रक्तदान, कवि सम्मेलन, गणपति अभिषेक, महायज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता, भजन संध्या सहित कई आयोजन किए जाएंगे



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HAEMFv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment