सनसिटीजन्स पर छाया World Cup का खुमार, सिर चढ़ कर बोल रहा है क्रिकेट का बुखार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. क्रिकेट लोगों की भावनाओं से जुड़ा खेल है। यहां क्रिकेट की पूजा की जाती है और सचिन तेन्दुलकर जैसे मास्टर ब्लास्टर खिलाड़ी को क्रिकेट का ‘भगवान ’ कहा जाता है। विश्व के अन्य देशों की तुलना में इंडिया में लोगों पर क्रिकेट का जोश और जुनून ज्यादा ही रहता है। गुरुवार को इंग्लैण्ड में क्रिकेट का महाकुंभ वल्र्ड कप ( World Cup 2019 ) शुरू हो रहा है। सनसिटीजन्स सहित जोधपुर के क्रिकेटरों पर भी क्रिकेट का क्रेज सिर चढकऱ बोल रहा है। इस बार किन टीमों का होगा फाइनल में मुकाबला, किस टीम के सिर चढ़ेगा वल्र्ड कप का ताज, पत्रिका टीम ने जोधपुर के क्रिकेटरों से जानी उनकी राय...।

हाइ स्कोरिंग मैच होंगे

इंग्लैण्ड में इस बार सपाट विकेट है, इससे सभी मैच हाइ स्कोरिंग होंगे। इस बार कोई स्कोर सेफ नहीं होगा, सभी टीमों में अच्छे खिलाड़ी हैं और स्कोर चेज करने में मजा आएगा।
प्रद्युतसिंह, आइसीसी लेवन वन कोच

--
सभी टीमों में गेमचेंजर

इस बार का वल्र्ड कप इंट्रेस्टिंग होगा, क्योंकि सभी टीमों में गेमचेंजर खिलाड़ी हैं, जो कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं। वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान-बांग्लादेश को भी हल्के में नहीं ले सकते।
शाहरुख पठान, नेशनल खिलाड़ी व कोच

--
मनोरंजन वाला वल्र्ड कप होगा

इस बार वल्र्ड कप बहुत मनोरंजन वाला होगा। सभी टीमों के खिलाड़ी फिट लग रहे हैं। भारतीय टीम में कुछ अनुभवी और कुछ नए खिलाड़ी भी हैं, इसका टीम को फायदा मिलेगा।
भानू पणिया, रणजी ट्रॉफी कैम्प, बड़ौदा

--
इंडिया, इंग्लैण्ड, आस्ट्रेलिया प्रबल दावेदार

अब तक हुए वल्र्ड कप में यह खास वल्र्ड कप होगा। सभी टीमें बैलेंस्ड हैं और कप जीतने का मादा रखती हैं। इस बार इंडिया, इंग्लैण्ड और आस्ट्रेलिया खिताब जीतने की प्रबल दावेदार लग रही हैं।
दीपाली यादव, राजस्थान टीम, अंडर-19
--

वन डे फॉर्मेट में फिट इंडिया-इंग्लैण्ड
हर टीम वल्र्ड कप जीतने की कोशिश करेगी। वर्तमान में वन डे फॉर्मेट के हिसाब से इंडिया व इंग्लैण्ड की टीमें एकदम फिट हैं। ऐसा लग रहा है कि फाइनल भी इन दोनों टीमों के बीच ही होगा।

रवि विश्नोई, इंडिया अंडर-19 खिलाड़ी
--

मेजबान को फायदा मिल सकता है
इंग्लैण्ड का वेदर-विकेट इंग्लैण्ड की टीम को ज्यादा फेवर करने वाले हैं। इससे एक बार भी वल्र्ड कप नहीं जीतने वाली मेजबान टीम को फायदा मिल सकता है। इंग्लैण्ड के साथ इंडिया टीम फाइनल मुकाबले की प्रबल दावेदार लग रही है।

नरेन्द्र पंवार, सीनियर प्लेयर व कोच
--

बेट्समैन-बॉलर को मदद करेगा विकेट
इंग्लैण्ड के विकेट बेहतरीन है। जो बेट्समैन व बॉलर की मदद करेंगे। सभी टीमों में वन डे क्रिकेट खेलने वाले अनुभवी व नए खिलाडिय़ों का अच्छा संयोजन है। फाइनल की दावेदार आस्ट्रेलिया, इंग्लैण्ड व इंडिया टीमें लग रही हैं।

ज्ञानसिंह गहलोत, सीनियर खिलाड़ी व कोच
---

अच्छा शेड्यूल बना है
वल्र्ड कप में होने वाले मैचों के लिए टीमों का अच्छा शेड्यूल बना है। किसी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। कम मैच खेलने वाली टीमें भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवा सकती है।

सवाई चौधरी, राजस्थान अंडर-19 खिलाड़ी
--

नए नियम भी प्रभाव डालेंगे
इस बार वल्र्ड कप में कुछ नए नियम भी बने हैं। जो हर टीम पर प्रभाव डालेंगे। सभी टीमों में ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। जो अपनी टीमों को जिताने में सक्षम हैं। भारतीय टीम से धोनी, रोहित शर्मा, विराट आदि से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें है।

विक्रम परिहार, खिलाड़ी व कोच
--

रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद
इंग्लैण्ड के फास्ट विकेट को देखते हुए सभी मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है। इसमें भी मेजबान इंग्लैण्ड टीम को ज्यादा फायदा मिलेगा, टीम के सभी खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं। मेजबान के अलावा फाइनल की अन्य दावेदार इंडिया है।

विक्रम राजावत, रणजी प्लेयर व बीसीसीआइ लेवन वन कोच



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HIAfRT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment