' वैध Ó इकाइयों में भी हो रही अवैध धुलाई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

टैक्सटाइल इकाइयों से निकलने वाले पानी से प्रदूषित हो रही जोजरी नदी को बचान के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश बेअसर साबित हो रहे है। इन इकाइयों से हो रहे प्रदूषण को रोकने में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी बेबस नजर आ रहा है। जोधपुर में संचालित हो रहे प्रमुख उद्योगों में टैक्सटाइल व स्टील उद्योग में प्रोसेसिंग के दौरान प्रदूषित पानी प्रवाहित होता है। प्रदूषित पानी को ट्रीट कर शुद्ध बनाने के लिए जोधपुर प्रदूषण निवारण ट्रस्ट (जेपीएनटी) कार्यरत है। जेपीएनटी से टैक्सटाइल व स्टील इकाइयां जुड़ी हुई है। जिन्हें निर्धारित मात्रा में पानी डिस्चार्ज की अनुमति दी गई है।जेपीएनटी से जुड़ी कई सदस्य टैक्सटाइल इकाइयां है, जो पाली से आने वाले कपड़े की अवैध धुलाई कर रही है। परिणामस्वरूप, वैधता की आड़ में अवैध धुलाई करने वाली टैक्सटाइल इकाइयों की वजह से जोधपुर का औद्योगिक प्रदूषण व पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है।

----

इन औद्योगिक क्षेत्रों में हो रहा प्रोसेस

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पाली-बालोतरा के उद्योगों को बंद करने के बाद वहां के अग्रणी व बड़े औद्योगिक घराने जोधपुर की ओर अग्रसर हो रहे है। जोधपुर में प्रमुख रूप से हैवी इंडस्ट्रियल, लाइट इंडस्ट्रियल और न्यू पॉवर हाउस औद्योगिक क्षेत्रों में भूजल की क्वालिटी अच्छी होने की वजह से पाली का कपड़ा प्रोसेस किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में जेपीएनटी की इकाइयां सदस्यता की आड़ में स्वीकृत डिस्चार्ज से अधिक मात्रा में प्रदूषित पानी छोड़ रही है। इससे जेपीएनटी द्वारा लगाई गई पाइप लाइनें व मेनहॉल्स क्षतिग्रस्त हो रहे है व इनसे निकलने वाले पानी का प्रवाह रीको के नाले में बहकर अंततोगत्वा अनुउपचारित जोजरी नदी में जा रहा है।

----

जेपीएनटी से जुड़ी टैक्सटाइल इकाइयां-- 306

जेपीएनटी से जुड़ी स्टेनलेस स्टील री-रॉलिंग व अन्य इकाइयां- 93

टैक्सटाइल इकाइयों को पानी निस्तारण की स्वीकृति- 17-18

एमएलडीस्टील व अन्य इकाइयों को पानी निस्तारण की स्वीकृति- 1-2

एमएलडीपानी ट्रीट करने वाले सीईटीपी प्लांट का प्रतिमाह खर्चा- करीब 1 करोड़(1 एमएलडी- मिलियन लीटर प्रतिदिन ) -----



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2JHJNyQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment