जोधपुर. सीबीएसई ( CBSE ) की ओर से गुरुवार को बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष अनिता करवाल ने दिल्ली में परिणामों की घोषणा की। पूर्व में 10 मई को परिणाम घोषित होना था। लेकिन इस वर्ष परीक्षाएं जल्दी खत्म होने से यह जल्दी हो गया। सीबीएसई ( CBSE ) ने अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया।बच्चों में परिणामों को लेकर उत्साह है।
सीबीएसई की ओर से अजमेर, प्रयागराज, चेन्नई, नई दिल्ली, तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, पटना, भोपाल, चंडीगढ़, पुणे, देहरादून और अन्य रीजन में कॉपियों का मूल्यांकन इस बार काफी पहले हो गया था। मुख्यालय ने सभी रीजन के परिणामों की समीक्षा भी निपटा ली थी। इसके चलते परिणाम जल्दी घोषित कर दिया गया। उधर बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को परिणाम की उम्मीद नहीं थी। बोर्ड की ओर से गुरुवार दोपहर सरप्राइज रिजल्ट आने से विद्यार्थी अचंभित हो गए। सीबीएसई ( CBSE ) के देश में कई रीजन है। इसमें कुल 31 लाख विद्यार्थी पंजीकृत है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Ja0zWe
0 comments:
Post a Comment