जोधपुर. बोरानाडा थानान्तर्गत पाल गांव में बगैर निकाह युवक के साथ रहने वाली एक महिला ने पुलिस में एफआइआर दर्ज करा युवक पर बलात्कार, पुत्र-पुत्री का धर्म परिवर्तन करने और नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि महिला ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर बाड़मेर जिले में पचपदरा के सिमरखिया गांव में कलरों की ढाणी निवासी फतेह खान पुत्र नूर खान के खिलाफ बलात्कार, पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कराया। महिला बगैर निकाह आरोपी फतेह खान के साथ रही थी। उसे एक पुत्र व पुत्री भी है। फतेह खान भी पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी व परिवार अलग रहते हैं। महिला का कहना है कि आरोपी वर्ष 2014 से उसका देह शोषण कर रहा है। साथ ही नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ भी की। आरोपी ने दोनों बच्चों का धर्म परिवर्तन भी करवाने और पुत्र का जबरन ***** करने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला व पुत्री का मेडिकल करवाया है।
कांस्टेबल पर दूसरी शादी करने का आरोप
मण्डोर थानान्तर्गल बालसमन्द क्षेत्र में आरएसी की नवीं बटालियन के एक कांस्टेबल ने पहले से शादीशुदा होने के बावजदू दूसरी शादी कर ली। इसका पता लगने पर पीडि़ता ने सिपाही व उसकी पत्नी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार बालसमन्द में रॉयल्टी नाका क्षेत्र में बेरा चौधरी सागर निवासी रेवतीदेवी ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर क्षेत्र में ही रहने वाले श्रवण कुमार पुत्र गोरधनराम जाट व उसकी पत्नी प्रेम कुमारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी 9वीं बटालियन आरएसी में कांस्टेबल है और पूर्व में शादीशुदा है। इसके बावजूद उसे धोखे में रख आरोपी ने महिला से दूसरी शादी की। जिसमें उसकी पत्नी की भी भूमिका रही। कुछ समय बाद उसे दूसरी शादी का पता लगा। तब उसने विरोध जताया। साथ ही पुलिस की मदद ली, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। अब कोर्ट की मदद से मामला दर्ज कराया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ZRGZUH
0 comments:
Post a Comment