भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित युवा मारवाड़ गौरव से सम्मानित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर.
मारवाड़ सिविल सोसाइटी ने मारवाड़ गौरव सम्मान समारोह में रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा 2018 में चयनित युवाओं को सम्मानित किया। संस्था के महासचिव जीसी नारवाल ने बताया कि मरूधरा से भारतीय प्रशासनिक सेवा 2018 में कुल 9 युवाओं ने सफलता प्राप्त की है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एसीबी उपमहानिरीक्षक सवाईसिंह गोदारा ने कहा कहा मरूधरा से कड़ी परिश्रम लग्न हौसलो से प्राप्त सफलता का कोई साथी नहीं है। सफ लता के लिए आशीर्वाद दिया। बीकानेर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति गंगाराम जाखड़ ने सफ ल उम्मीदवारों के लिए देश की सच्चे मन से सेवा करने के लिए आह्वान किया। मुख्य अतिथि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय कुलपति गुलाब सिंह चौहान ने आशा व्यक्त की कि ऐसे समारोह से दूसरे प्रतियोगियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा जिससे ओर अच्छे परिणाम आएंगे।
सफ ल उम्मीदवारों ने एक स्वर में कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, असफ लता को हार नहीं मानकर चैलेंज के रूप में लेना चाहिए। इस अवसर पर सफल युवाओं परिवारजनों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मूलसिंह, सागरमल, रामनिवास शर्मा, बीआर जोशी सहित कई लोग उपस्थित थे।
इनका हुआ सम्मान

कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2018 में गिरधर बेनीवाल 61 वी रैंक, दिलीप प्रताप सिंह शेखावत 72 वी रैंक, सुशील विश्नोई 106 वी रैंक, रामनिवास बुगालिया169 वी रैंक, सिद्धार्थ नाहर 182 वी रैंक, उर्वशी शेखावत 341 वी रैंक, जगदीश बांगड़वा 486 वी रैंक, जगदीश कुमार पटेल 564 वी रैंक, हिम्मत सिंह उज्जवल 634 वी रैंक को सम्मानित किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WC9pjm
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment