जोधपुर/लोहावट।
प्रदेश सहित देश को हिला देने वाली अलवर के थानागाजी में विवाहिता से बारी-बारी गैंगरेप ( Alwar Gangrape ) की शर्मनाक घटना के बाद भी बलात्कार की घटनाएं कम होने के बजाए बढ़ती जा रही हैं। अब जोधपुर में लोहावट थाना क्षेत्र के फतेहसागर गांव से विवाहिता के लापता होने के मामले में रविवार को एक नया मोड आया है। जिसमे रिश्तो को शर्मसार करने की घटना सामने आई। जेठूते (भतीजे) के अपनी ही चाची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने रिश्ते में अपने जेठूते के खिलाफ अपहरण करके डरा-धमकाकर जैसलमेर में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है।
जैसलमेर में मिली विवाहिता
लोहावट थानाधिकारी सुनील ताडा ने बताया कि फतेहसागर गांव से महिला के गुमशुदा होने पर थाना में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश प्रारंभ की गई तथा विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को महिला के जैसलमेर होने की तकनिकी के आधार पर जानकारी मिली। इस पर टीम ने जैसलमेर में एक घर पर दबिश देकर महिला को दस्तयाब किया।
3-4 दिनों तक लगातार दुष्कर्म
बाद में पूछताछ में महिला ने बताया कि रिश्ते में उसका जेठूता ललित सुथार ने उसका अपहरण कर जैसलमेर लेकर गया तथा डरा धमकाकर उसके साथ एक किराए के मकान में 3-4 दिनों तक लगातार दुष्कर्म किया तथा बंधक बनाकर रखा। वहीं पुलिस की भनक लगने पर ललित वहां से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। महिला ने अपने जेठूते के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है।
गौरतलब है कि लोहावट थाना क्षेत्र में श्यामलाल पुत्र बाबूलाल सुथार निवासी फतेहसागर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 6 मई को रात्रि को उसके परिजन शादी में खाना खाने गए थे। रात्रि में 11 बजे उसके परिवार की महिलाएं व उसकी पत्नी खाना खाकर वापस आ गए। वह अन्य पुरुष के साथ शादी समारोह में रुके हुए थे। सुबह के समय जब घर आए तो घर वालों ने बताया कि रात को लगभग 3 से 4 बजे के आसपास उसकी पत्नी घर से लापता हो गई। रिपोर्ट में बताया कि महिला ने पूरे जेवरात पहने हुए है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश प्रारंभ की। महिला के अचानक से गायब हो जाने से जहां परिवार दुखी है वहीं इलाके में सनसनी फैली हुई है।
फोटो - प्रतिकात्मक
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2E8kAt4
0 comments:
Post a Comment