छात्रा ने बहन के मकान में चुन्नी से फंदा लगाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नागौरी गेट थानान्तर्गत जनता कॉलोनी स्थित मकान में आठवीं की एक छात्रा ने पंखे पर चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। कारणों का पता नहीं चल पाया है।हेड कांस्टेबल सोहनसिंह के अनुसार खेतानाडी निवासी आलिशा (15) पुत्री जब्बार खां तीन-चार दिन से जनता कॉलोनी में बड़ी बहन रिजवाना के यहां आई हुई थी। उसकी मां व छोटी बहन भी बुधवार रात वहीं आ गए। रात को सभी दूसरी मंजिल पर चले गए। वह टीवी देखने के बहाने नीचे रूक गई। बाद में घरवाले नीचे आए तो वह कमरे में पंखे पर चुन्नी के फंदे सेलटकी मिली। घरवालों ने उसे उतारा और महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, जहां गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा। पुलिस का कहना है कि वह आठवीं कक्षा की छात्रा थी। उसके पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Y7G94x
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment