राजस्थान का WANTED बदमाश चढ़ा पुलिस हत्थे, पकड़े जाने से पहले हुई मुठभेड़

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

राज्य के टॉप 25 वांछित अपराधियों में शुमार श्यामलाल बिश्नोई पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इस कुख्यात बदमाश की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित है। गिरफ्त में आने से पहले उसने मंगलवार रात पीछा कर रही पुलिस से बचने के लिए 15 राउण्ड गोलियां दागी। बचने के तमाम जतन किए लेकिन आखिर में वह धरा गया। पुलिस ने भी उस पर 11 राउण्ड फायर किए।


जानकारी के मुताबिक़ पुलिस जाब्ता रात को पांचला गांव से निजी कार में थाने लौट रहे था। रास्ते में उन्हें श्यामलाल के ओसियां में होने का पता लगा। भीकमकोर पहुंचने पर एसयूवी में सवार श्यामलाल सामने से आता दिखा। पुलिस ने पीछा शुरू किया तो उसने गाड़ी तेजी से भगा ली।

 

पुलिस के लगातार पीछे लगे होने पर श्याम ने पिस्तौल निकाली और एक के बाद एक पन्द्रह गोलियां चला दी, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जवाब में पुलिस ने भी सरकारी पिस्तौल से ग्यारह राउण्ड फायर किए। इसके बाद भी श्याम भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस ने बुधवार को कावों की ढाणी के एक मकान में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी श्यामलाल राजस्थान के टॉप 25 वांटेण्ड अपराधियो में शामिल है। उसके खिलाफ अपहरण, हत्या, लूट, फायरिंग व आर्म्स एक्ट सहित कुल 23 मामले जिलेभर के विभिन्न थानो में दर्ज है। आरोपी पर कुल 10 हज़ार हजार रूपये का ईनाम भी पुलिस द्वारा घोषित कर रखा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OOO9Ul
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment