भाजपा का डेमेज कंट्रोल दांव, जसवंतसिंह विश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया ये आश्वासन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को डेमेज कंट्रोल का दांव खेलते हुए टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे पूर्व सांसद जसवंतसिंह विश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। भाजपा में नामों की सूचना होने के बाद से ही विश्नोई अब तक प्रचार रण में नजर नहीं आए हैं। भाजपा के टिकट पर तीन बार चुनाव लड़ चुके और दो बार सांसद बने विश्नोई को जब 2014 में भी टिकट नहीं मिला तो उन्होंने नाराजगी जताई थी। काफी मान मनोव्वल के बाद वे फील्ड में उतरे थे। 2019 के चुनाव के लिए भी जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने प्रदेश व केन्द्रीय नेतृत्व के सामने नाराजगी जताई। ऐसे में अब प्रदेश नेतृत्व ने डेमेज कंट्रोल करने के लिए उन्हें संगठन में पद दिया है। साथ ही सरकार में भी उचित प्रतिनिधित्व देने का आश्वासन दिया है। विश्नोई ने कहा कि प्रदेश व केन्द्रीय नेतृत्व से बात हुई है। पुरानी बातों को भूलकर पार्टी के साथ काम करने को कहा है। अब जल्द ही पार्टी के लिए काम करने फील्ड में उतरेंगे।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार
जोधपुर. राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिला मीडिया प्रवक्ता नरेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया नव गठित कार्यकारिणी में प्रांतीय नल मजदूर इंटक जोधपुर के जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सोलंकी को प्रदेश संयुक्त महामंत्री, राजेन्द्रकिशन व्यास को प्रदेश मंत्री, प्रेमाराम चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष, जोधपुर इंटक के महामंत्री रामेश्वर गहलोत को प्रदेश संगठन मंत्री, महावीर सिंह कडवासरा को प्रदेश सह सचिव, यूथ इंटक अध्यक्ष भवानीसिंह सेवकी को कार्यसमिति सदस्य, वंदना सांखला को कार्यसमिति सदस्य को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की राजस्थान शाखा में मनोनीत किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IhzTCH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment